होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब भारत सरकार का कानून मंत्रालय लाएगा अपना टीवी चैनल...
अब भारत सरकार का कानून मंत्रालय लाएगा अपना टीवी चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्रीय कानून मंत्रालय जल्द ही अपना टीवी चैनल शुरू करेगा। खबर है कि इस चैनल पर तीन तलाक, यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर वाद-विवाद का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्रीय कानून मंत्रालय जल्द ही अपना टीवी चैनल शुरू करेगा। खबर है कि इस चैनल पर तीन तलाक, यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों पर वाद-विवाद का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि लोगों में न्यायिक जागरूकता लाने के मकसद से ही इस चैनल को लाया जा रहा है।
दरअसल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय 'स्वयंप्रभा' डीटीएच सेवा शुरू कर रही है और इसमें 32 चैनल होंगे। इसी डीटीएच सेवा में कानून मंत्रालय ने भी अपना एक चैनल शुरू करने का अधिकार मांगा है।
बता दें कि 'स्वयं प्रभा' डीटीएच पर स्कूल और विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। कानून मंत्रालय कार्यक्रम के निर्माण के लिए बॉलिवुड डायरेक्टर्स की नियुक्ति पर भी विचार कर रहा है और इसके लिए फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा से बातचीत भी की गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स