होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब इस सीएम ने राजनीति में आने के लिए बेचा अपना अखबार...
जब इस सीएम ने राजनीति में आने के लिए बेचा अपना अखबार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_36869" align="alignright" width="253"] एन. बीरेन सिंह, सीएम, मणिपुर[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_36869" align="alignright" width="253"]पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पहली बार भाजपा सरकार बन गई है। 56 साल के नॉन्गथोमबाम बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीरेन कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद संभाल चुके है और पिछले साल अक्टूबर में ही वे कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा मे शामिल हुए थे।
बीरेन ने फुटबॉल के मैदान से निकलकर पत्रकारिता और फिर सियासत के मैदान तक का सफर तय किया है। उन्होंने खुद को पहले फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर साबित किया, जिससे उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती होने का मौका मिला। बाद में उन्होंने बीएसएफ से इस्तीफा दे दिया और क्षेत्रीय समाचार पत्र 'नाहरोल जी थुआंग' शुरू किया। अखबार चलाने के लिए उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली दो एकड़ जमीन बेचनी पड़ी थी। हालांकि उन्होंने पत्रकारिता का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया था और न ही उन्हें इसका कोई अनुभव था, फिर भी उनका ये समाचार पत्र सफल रहा।
साल 2000 में बिरेन के प्रेस पर पुलिस ने छापा मारा। उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने उन पर आतंकियों के समर्थन में खबरें छापने का आरोप लगाया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तब उन्होंने अपना रास्ता बदलने का फैसला किया। राजनीति में आने के लिए उन्होंने साल 2001 में इस अखबार को दो लाख रुपए में बेच दिया था।
साल 2002 में बीरेन ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत क्षेत्रीय पार्टी ‘डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी’ (डीआरपीपी) से की। वे राज्य की हेनगांग विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। साल 2004 के विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में हो गया। साल 2007 और 2012 में हुए चुनाव में भी वे अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे।
बीरेन मंत्री के रूप में राज्य के कई विभागों का कार्यभार संभाल चुके हैं। बीरेन एक समय मणिपुर के निवर्तमान मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खास सहयोगी थे। अक्टूबर 2016 में बीरेन ने असंतोष जाहिर करते हुए इबोबी सिंह सरकार और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीरेन हीनगैंग सीट से चुनाव जीत चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स