होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हर घर में इंटरनेट मुहैया कराएगी सरकार, बताया मानवाधिकार...

हर घर में इंटरनेट मुहैया कराएगी सरकार, बताया मानवाधिकार...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। प्रत्येक घर में इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए केरल सरकार कई कदम उठाने जा रही है। सरकार ने इंटरनेट के लिए खास बजट रखा है जो राज्य के 20 लाख परिवारों को या तो कम से कम कीमत पर या फिर मुफ्त में इंटर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

प्रत्येक घर में इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए केरल सरकार कई कदम उठाने जा रही है। सरकार ने इंटरनेट के लिए खास बजट रखा है जो राज्य के 20 लाख परिवारों को या तो कम से कम कीमत पर या फिर मुफ्त में इंटरनेट सुविधा देगा। केरल सरकार का मानना है कि इंटरनेट का इस्तेमाल मानवाधिकार (human right)  का विषय होना चाहिए।

लोगों को सस्ती दर पर सुलभ रूप से इंटरनेट मिलता रहे, इसके लिए राज्‍य सरकार ने हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क लगाई की योजना भी बनाई है। ‘K-Fon’ नाम का यह नेटवर्क इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड नेटवर्क की तरह काम करता है। केरल के वित्‍त मंत्री थॉमस इसाक का कहना है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2018 तक सभी सरकारी लेन-देन ऑनलाइन हो जाएंगे।

जिन स्‍थानों पर इंटरनेट नहीं हैं, वहां के लिए केरल सरकार एक बड़ा कैंपेन भी चलाने की योजना बना रही है ताकि इसके अभियान ‘Akshaya’ के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके और उन्‍हें इंटरनेट के फायदे बताए जा सकें।

इसाक का कहना है कि इसके लिए हमें सबसे पहले अपना इंफ्रॉस्‍ट्रक्‍चर तैयार करना होगा। उन्‍होंने बताया कि इसके लिए केरल इंफ्रॉस्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट बोर्ड से 10 बिलियन का लोन लिया जाएगा। इसके बाद टेलिकॉम प्रोवाइडर्स से इस बारे में बात की जाएगी।  सरकार को उम्‍मीद है कि एक साल में यह लक्ष्‍य पूरा हो जाएगा। केरल सरकार का कहना है कि शुरुआत में परिवार के कम से कम एक सदस्‍य को इंटरनेट के इस्‍तेमाल की सुविधा दी जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि अधिकांश विकसित देशों में हाईस्‍पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी लोगों का मूल अधिकार है। वर्ष 2010 में स्‍वीडन पहला ऐसा देश बन गया था जहां पर प्रत्‍येक नागरिक के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट कानूनी अधिकार बनाया गया था। पिछले साल कनाडा में भी ऐसा हुआ है। वहां यह सुनिश्चित किया गया है कि देश के प्रत्‍येक नागरिक को कम से कम 50 Mbps की स्‍पीड पर इंटरनेट उपलब्‍ध कराया जाए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

13 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago