होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कार्तिक महादेव ने तलाशी नई मंजिल, अब पहुंचे यहां
कार्तिक महादेव ने तलाशी नई मंजिल, अब पहुंचे यहां
‘स्टार टीवी नेटवर्क’ से अपनी पारी को विराम देने के बाद कार्तिक महादेव...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने बड़े पद पर नई नियुक्ति की है। इसके तहत कार्तिक महादेव को मार्केटिंग हेड (अंग्रेजी क्लस्टर) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नई भूमिका में कार्तिक महादेव ‘ZEEL’ की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर प्रत्यूषा अग्रवाल और बिजनेस क्लस्टर हेड (प्रीमियम चैनल्स) शौर्य मेहता को रिपोर्ट करेंगे।
कार्तिक महादेव इससे पहले ‘स्टार टीवी नेटवर्क’ से जुड़े हुए थे। यहां वह वाइस प्रेजिडेंट और मार्केटिंग हेड (स्टार स्पोर्ट्स) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ‘स्टार’ में रहते हुए उन्होंने प्रीमियम मूवी चैनल ‘स्टार गोल्ड सलेक्ट’ भी लॉन्च किया था।
महादेव ने अपने करियर की शुरुआत कैडबरी इंडिया (मोंडलेज इंडिया) से बतौर इंटर्न की थी। वहां उन्होंने 12 साल से ज्यादा लंबी पारी खेली।
टैग्स कार्तिक महादेव स्टार स्पोर्ट्स