होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जाने-माने न्यूज एंकर करण थापर ने 'इंडिया टुडे' में अपनी पारी को दिया विराम...

जाने-माने न्यूज एंकर करण थापर ने 'इंडिया टुडे' में अपनी पारी को दिया विराम...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जाने-माने टीवी एंकर करण थापर अब इंडिया टुडे का हिस्सा नहीं रहे। 14 अप्रैल को उन्होंने टीवी टुडे नेटवर्क के लिए अपना आखिरी प्रोग्राम किया। इंडिया टुडे टेलिविजन में, थापर सोम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जाने-माने टीवी एंकर करण थापर अब इंडिया टुडे का हिस्सा नहीं रहे। 14 अप्रैल को उन्होंने टीवी टुडे नेटवर्क के लिए अपना आखिरी प्रोग्राम किया। इंडिया टुडे टेलिविजन में, थापर सोमवार से शुक्रवार तक शाम 7:30 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘टू द प्वाइंट’ को होस्ट करते थे।

एक्सचेंज4मीडिया ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने इस बारें में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप छोड़ने के सवाल से इनकार भी नहीं किया।

थापर इससे पहले 'सीएनएन-आईबीएन' (अब सीएनएन-न्यूज18) में थे, लेकिन रिलायंस द्वारा नेटवर्क18 के औपचारिक अधिग्रहण के बाद, उन्होंने सीएनएन-आईबीएन के साथ अपने लंबे सम्बन्ध विराम दे दिया। अप्रैल 2014 में, थापर ने 'सीएनएन-आईबीएन' छोड़कर ‘इंडिया टुडे’ में आए थे।

करण थापर भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष प्राण नाथ थापर के सबसे छोटे बेटे हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नाइजीरिया में ‘द टाइम्स’ के साथ की थी। उन्होंने 1981 तक उनके मुख्य लेखक के तौर पर भारतीय उपमहाद्वीप में काम किया। हालांकि प्रिंट मीडिया में वे लंबी पारी नहीं खेल पाए और 1982 में वे लंदन वीकेंड (London Weekend Television) के साथ जुड़ गए। ब्रिटेन में 10 साल बिताने के बाद, थापर भारत आ गए, जिसके बाद उन्होंने द हिंदुस्तान टाइम्स टेलिविजन ग्रुप, होम टीवी (Home TV) और यूनाइटेड टेलिविजन (UTV) के साथ काम किया और बाद में अगस्त 2001 में इंफोटेनमेंट टेलिविजन नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। इस प्रोडक्शन कंपनी में बीबीसी के लिए ‘हार्डटॉक इंडिया’ (Hardtalk India) और ‘फेस टू फेस’ (Face to Face) जैसे प्रतिष्ठित शो का निर्माण किया, जिनमें से बहुत से एपिसोड को थापर ने जामिया के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर में शूट किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा ख्याति मिली राम जेठमलानी और नरेंद्र मोदी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों के इंटरव्यू से। 2008 में 'डेविल्स एडवोकेट' कार्यक्रम में राम जेठमलानी का इंटरव्यू लेने के लिए उन्हें बेस्ट सामयिकी प्रस्तुतकर्ता का अवॉर्ड भी मिला।

थापर ने देहरादून में ‘दून स्कूल’ से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। वे प्रतिष्ठित ऑक्सब्रिज क्लब के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। कैंब्रिज यूनियन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद, उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

पत्रकारिता जगत में उन्हें 35 साल से भी ज्यादा का अनुभव है और इस बीच उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं। साल 2009 में करण थापर को पत्रकारिता में रामनाथ गोयनका एक्सिलेंस अवॉर्ड के लिए चुना गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago