होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMA 2018: विजेताओं के नाम पर चर्चा के लिए हुई जूरी मीट
IMA 2018: विजेताओं के नाम पर चर्चा के लिए हुई जूरी मीट
'एक्सचेंज4मीडिया' द्वारा दिए जाने वाले ‘इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2018’ (IMA 2018) समारोह में अब महज...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
अपेक्षा मिश्रा।।
‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) द्वारा दिए जाने वाले ‘इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2018’ (IMA 2018) समारोह में अब महज कुछ दिन ही रह गए हैं। हर साल दिए जाने वाले इन अवॉर्ड्स का उद्देश्य ऐसे लोगों को पुरस्कृत करना है, जिन्होंने मार्केटिंग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हों और नई पहचान बनाई हो। पांचवे एडिशन के तहत इस बार यह अवॉर्ड्स 29 नवंबर को गुरुग्राम के होटल लीला एंबियंस मॉल में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।
इससे पहले विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को ‘L’Oreal India’ के एमडी अमित जैन की अध्यक्षता में जूरी मीट का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड्स के लिए 500 से ज्यादा एंट्रीज प्राप्त हुई थीं, जिन पर जूरी के सदस्यों ने काफी गहन विचार विमर्श किया।
जूरी में शामिल अन्य सदस्यों में ‘Viacom18’ के सीओओ राज नायक, ‘Hero’ के हेड (डिजिटाइजेशन) अशोक भसीन, ‘Bluestar’ के जॉइंट एमडी बी. थियागराजन, ‘Hershey’ के एमडी (इंडिया) हरजीत एस. भल्ला, ‘LeeCooper’ के सीईओ हेतल कोटक (Hetal Kotak), ‘Hygiene & Home RB South Asia’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नरसिम्हन ईश्वर, ‘Sakal Media Group’ के सीईओ प्रदीप द्विवेदी, ‘Jubilant FoodWorks’ के प्रतीक पोटा (Pratik Pota), ‘Vega’ के डायरेक्टर संदीप जैन, ‘Diageo India’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर संजीव चूड़ीवाला, ‘Zydus Wellness’ के सीओओ और डायरेक्टर तरुण अरोड़ा और ‘Policybazaar’ के ग्रुप सीईओ और को-फाउंडर यशीष दहिया शामिल थे। जूरी ने पांच कैटेगरी (Stages of Brand Building, Communication, Design, Marketing to Unique Audiences और Excellence Awards) के विजेताओं के नामों पर चर्चा की।
जूरी के अध्यक्ष एमडी जैन ने कहा कि चूंकि यह मार्केटिंग अवॉर्ड है, इसलिए यह उस व्यक्ति को दिया जाना है, जिसने अपने कौशल द्वारा दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है और नई-नई पहल के साथ ही डिजिटल ने देश के मार्केटिंग परिदृश्य को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उनका कहना था कि आखिर में यही कहा जा सकता है कि मार्केटिंग बिजनेस है और बिजनेस ही मार्केटिंग है।
जूरी के सदस्य प्रदीप द्विवेदी का कहना था कि मार्केटिंग के क्षेत्र में ब्रैंड्स को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रॉडक्ट के मार्केटिंग कैंपेन के लिए न सिर्फ मजबूत कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने की जरूरत है, बल्कि डिस्ट्रीब्यूशन और कंज्यूमर पर भी ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि आने वाले समय में और ज्यादा पहचान बनाने के लिए ‘B2B’ मार्केटर्स को और बेहतर कैंपेन और आयडिया लेकर आने की जरूरत है।
हरजीत एस भल्ला का कहना था कि आज के समय में मार्केटर्स के रूप में हमें तब तक मुद्दे उठाते रहने चाहिए, जब तक कि आवश्यक परिणाम न मिल जाए। इसके लिए कैंपेन भी चलाए जाने चाहिए। वहीं, नरसिम्हन का कहना था कि आजकल विडियो का जमाना है और टेक्स्ट के मुकाबले लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में विडियो का इस्तेमाल और बढ़ने की संभावना है और इसका भविष्य काफी अच्छा है।
टैग्स इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स