होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर होगा पत्रकारों का धरना प्रदर्शन...
अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस पर होगा पत्रकारों का धरना प्रदर्शन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में पत्रकारों पर हमले और धमकाने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यहीं नहीं आए दिन पत्रकारों पर झूठे प्रकरण भी दर्ज किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर मध्य प्रदेश पत्रकार संघ ने अब यह निर्णय लिया है कि वह 3 मई को अंतरराष
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में पत्रकारों पर हमले और धमकाने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यहीं नहीं आए दिन पत्रकारों पर झूठे प्रकरण भी दर्ज किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर मध्य प्रदेश पत्रकार संघ ने अब यह निर्णय लिया है कि वह 3 मई को अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू कराने के लिए जिला स्तर पर धरना देगा और इसे लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।
मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के ब्रजेश सिंह तोमर ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी आए दिन चोट पहुंचाई जा रही है। ऐसी स्थिति में पत्रकारों का निष्पक्षता से कार्य करना दूभर हो गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही बदसलूकी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पत्रकार सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने की मांग को लेकर जिला स्तर पर 3 मई अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर धरना देकर मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी, कि महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बना दिया गया है, मध्यप्रदेश में भी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए यह कानून जल्द बनाया जाए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स