होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब पत्रकारों को भी मिलेगी पेंशन
अब पत्रकारों को भी मिलेगी पेंशन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो अब मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलेगी। यह घोषणा पश्चिम बंगाल सरकार ने की है और जल्द ही पत्रकारों को चिकित्सा बीमा योजना मुहैया कराने की बात भी कही है। यह पेंशन 2000 रुपये मासिक होगी। यह घोषणा पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने प्रेस क्लब में हो रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित
समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो अब मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलेगी। यह घोषणा पश्चिम बंगाल सरकार ने की है और जल्द ही पत्रकारों को चिकित्सा बीमा योजना मुहैया कराने की बात भी कही है। यह पेंशन 2000 रुपये मासिक होगी। यह घोषणा पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने प्रेस क्लब में हो रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि हम इस पेंशन की राशि को भविष्य में बढ़ाने की योजना भी बना रहे हैं। और पत्रकारों के लिए चिकित्सा बीमा योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से विचार विमर्श किया है और मुझे आशा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री इसके लिए अपना कोई सकारात्मक फैसला देंगे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स