होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NewsNation: थम नहीं रहा ये सिलसिला, झटके पर लग रहे हैं झटके
NewsNation: थम नहीं रहा ये सिलसिला, झटके पर लग रहे हैं झटके
न्यूज चैनल से पत्रकारों के छोड़कर जाने का सिलसिला थमने का नाम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘न्यूज़ नेशन’ समूह के रीजनल चैनल ‘न्यूज स्टेट’ से बड़ी खबर सामने आ रही है। पत्रकारों के यहां से छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है। खबर है कि चैनल के यूपी आउटपुट हेड अजय सिंह समेत कई लोगों ने यहां से नाता तोड़ लिया है। न्यूज़ नेशन प्रबंधन में अचानक इस इस्तीफे से खलबली मची हुई है। हालांकि डैमेज कंट्रोल के तहत दीपक बहुगुणा को अस्थाई तौर पर आउटपुड हेड की ज़िम्मेदारी दी गई है। दीपक बहुगुणा लॉन्चिंग के वक्त से ही इस चैनल से जुड़े हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, लॉन्चिंग के वक्त से ही इस चैनल से जुड़े अजय सिंह ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत ‘जी समूह’ के चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ के साथ की है। अजय सिंह ‘ईटीवी’ समेत कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं।
बताया जाता है कि ‘न्यूज़ स्टेट’ से प्रड्यूसर संदीप सिंह, प्रड्यूसर सतेंद्र शर्मा, सीनियर प्रड्यूसर करुणेश त्रिपाठी ने भी इस्तीफा दिया है। इन्होंने भी ‘जी हिन्दुस्तान’ ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है कि एसोसिएट प्रड्यूसर अश्विनी ने भी चैनल से इस्तीफा दिया है। प्रड्यूसर कंत कुमार जल्द लॉन्च होने जा रहे TV9 चैनल को जॉइन करने जा रहे हैं। उनका इस्तीफा हो चुका है।
एक अन्य सूचना के मुताबिक प्रड्यूसर विकास सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वो भी TV9 जॉइन करेंगे। एसोसिएट प्रड्यूसर अंजलि ने भी न्यूज़ चैनल स्टेट से इस्तीफा दे दिया है। अंजलि ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल जॉइन करेंगीं। प्रड्यूसर विनय सिंह ने भी इस्तीफा देकर ‘रिपब्लिक भारत’ जॉइन कर लिया है। उधर टेक्निकल टीम से विडियो एडिटर जितेंद्र ने इस्तीफा देकर रिपब्लिक भारत जॉइन कर लिया है। विडियो एडिटर नीरज पांडेय ‘एबीपी न्यूज’ चले गए हैं। एक साथ इतने लोगों के इस्तीफे से संस्थान में हड़कंप मचा हुआ है।
खबर है कि न्यूज़ नेशन के नेशनल चैनल से सीनियर प्रड्यूसर अनीस ने भी चैनल छोड़ दिया है। उन्होंने ‘रिपब्लिक भारत’ जॉइन किया है। एसोसिएट प्रड्यूसर शिवम ने इस्तीफा देकर ‘रिपब्लिक भारत’ जॉइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि न्यूज नेशन चैनल से भी कई लोग छोड़ने की तैयारी में हैं, बस वो अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले आउटपुट हेड विजय शुक्ला ने भी अपनी टीम के कई लोगों के साथ नेटवर्क18 के यूपी-उत्तराखंड चैनल को ज्वाइन कर लिया था।
टैग्स न्यूज नेशन न्यूज स्टेट