होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संसद में उठा मजीठिया का मुद्दा, शरद यादव बोले- मीडिया मालिको की दया पर है पत्रकार
संसद में उठा मजीठिया का मुद्दा, शरद यादव बोले- मीडिया मालिको की दया पर है पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। संसद में इस बार राह से भटकती पत्रकारिता का मुद्दा गूंजा। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की पहल पर पत्रकारिता के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बुधवार को राज्यसभा में उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया पर उद्योगपतियों का कब्जा है, जिसक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
संसद में इस बार राह से भटकती पत्रकारिता का मुद्दा गूंजा। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की पहल पर पत्रकारिता के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बुधवार को राज्यसभा में उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया पर उद्योगपतियों का कब्जा है, जिसके जरिए वे अपने हितों और एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।
शरद यादव ने आगे कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में मीडिया मालिक गुलामी कर रहे हैं। जो पत्रकार सरकार के खिलाफ लिखने का साहस कर रहा है तो उसे नौकरी से ही निकाल दिया जा रहा है। चौथे खंभे पर पहरा बैठा दिया गया है। पत्रकारिता इमजरेंसी का सामना कर रही है।
ADVT: Do you know how Pradip Bhandari,#CEO Jan ki Baat got all election prediction in UP correct?
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए यह कठिन समय है जिन्हें मालिकों की दया पर निर्भर रहना पड़ रहा है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा खंभा बताते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया को उद्योगपतियों से बचाने और सुरक्षा देने की जरूरत है।
वे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आज मीडिया के मालिक मूल पेशा पत्रकारिता छोड़कर बाकी सारे बिजनेस कर रहे हैं। अब वे शुद्ध बिजनेसमैन बन गए हैं। गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे पत्रकारों के पेशे को दूषित करने का काम हो रहा है। सरकारों से सांठगांठ कर जमीनें खरीदकर उद्योगपति बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुगाड़ का आलम यह है कि वे यहां राज्यसभा में घुस जा रहे हैं और यह बड़ी बुरी स्थिति है।
शरद यादव ने पत्रकारों को मालिकों के शोषण से बचाने के लिए मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि मीडिया मालिक आम पत्रकारों का शोषण कर रहे हैं, लिहाजा सिफारिशें लागू होनी चाहिए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स