होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकारों ने की भारत का राष्ट्रपति कैसा व्यक्ति होना चाहिए’ विषय पर चर्चा

वरिष्ठ पत्रकारों ने की भारत का राष्ट्रपति कैसा व्यक्ति होना चाहिए’ विषय पर चर्चा

भारत का राष्ट्रपति कैसा व्यक्ति होना चाहिए विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के मूर्धन्य वक्ताओं की आम राय रही कि धार्मिक सहिष्णुता, एकता व शान्ति को बढ़ावा देने वाले, कर्मठ, ईमानदार व पारदर्शी व्यक्तित्व को ही सर्वसम्मति से भारत का राष्ट्रपति चुना जाना चाहिए। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

भारत का राष्ट्रपति कैसा व्यक्ति होना चाहिए विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के मूर्धन्य वक्ताओं की आम राय रही कि धार्मिक सहिष्णुता, एकता व शान्ति को बढ़ावा देने वाले, कर्मठ, ईमानदार व पारदर्शी व्यक्तित्व को ही सर्वसम्मति से भारत का राष्ट्रपति चुना जाना चाहिए। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली में आयोजित इस विचार गोष्ठी देश के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ कई दिग्गजों ने भाग लिया। विचारगोष्ठी की अध्यक्षता भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जी.वी.जी कृष्णमूर्ति ने की जबकि वक्ताओं में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री फारूख शेख, ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष के. विक्रम राव, वरिष्ठ पत्रकार एवं बीबीसी के पूर्व ब्यूरो चीफ सतीश जैकब, राष्ट्रीय सहारा के महाप्रबन्धक स्वतंत्र मिश्रा, स्टाप ट्रैफिकिंग ऑफ चिल्ड्रेन एण्ड वोमेन संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी रोमा देवव्रत, माननीय उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता परमानन्द पाण्डेय आदि कई प्रख्यात हस्तियाँ अपने विचार रखे। विचार गोष्ठी में चर्चा की शुरुआत करते हुए पूर्व विधायक व विश्वविख्यात सिटी मोन्टेसरी स्कूल(सी.एम.एस.), लखनऊ के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा.जगदीश गाँधी ने मेरा मानना है कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि राष्ट्रपति कौन व्यक्ति बने, अपितु इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि कैसा व्यक्ति राष्ट्रपति बने। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत को आज एक ऐसे राष्ट्रपति की आवश्यकता है जो दुनिया की समस्याओं से मुँह मोड़कर केवल अपने देश की समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित न करे, बल्कि विश्व के सभी देशों की सुरक्षा, स्वतंत्रता व शांति के लिए सम्पूर्ण मानवजाति को नए युग की ओर ले जाये। भारत में राष्ट्रपति का पद संविधान के प्रहरी का पद है। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जी.वी.जी कृष्णमूर्ति ने कहा कि देश के अगले राष्ट्रपति के संदर्भ में चर्चा हेतु उठाया गया यह कदम अत्यन्त सराहनीय है क्योंकि इस मुद्दे पर किसी ने नहीं सोचा कि राष्ट्रपति कैसा व्यक्ति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है, बाद में देश भर के लोग इस पर घ्यान देंगे। देश ही नहीं अपितु विश्व के बारे में भी सोचने वाला व्यक्ति भारत का अगला राष्ट्रपति बने। वरिष्ठ पत्रकार एवं ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष के. विक्रम राव ने कहा कि भारत के लोग अब भोगी नहीं अपितु त्यागी को देश के सर्वोच्च पद यानि कि राष्ट्रपति पद पर देखना चाहते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा था कि भारत दुनिया का प्रकाश स्तम्भ बनेगा, यह सपना तभी सच हो पायेगा जब देश के साथ ही विश्व के लिए भी सोचने वाला व्यक्ति हमारा अगला राष्ट्रपति बने। राष्ट्रीय सहारा के महाप्रबन्धक स्वतंत्र मिश्रा ने कहा कि ईमानदारी व पारदर्शिता भारत के राष्ट्रपति के सबसे प्रमुख गुण होने चाहिए। देश का अगला राष्ट्रपति ऐसे व्यक्ति को चुना जाए जो अपनी उम्मीदवारी की घोषणा से पूर्व ही अपनी समस्त चल-अचल सम्पत्तियों की घोषणा कर चुका हो, साथ ही यह भी घोषणा की हो कि उसने केन्द्र सरकार या किसी राज्य की सरकार से अपने, अपने परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार के लिए किसी भी प्रकार का आर्थिक या कोई अन्य लाभ या सुविधा नही ली है। बीबीसी के पूर्व ब्यूरो चीफ सतीश जैकब ने कहा कि देश के अगले राष्ट्रपति का जीवन खुली किताब की तरह होना चाहिए, जो ईमानदारी, पारदर्शिता व सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ धार्मिक एकता, सामाजिक उत्थान व मानवमात्र के हित में संलग्न हो। दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातान्त्रिक देश भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में हमें ऐसा राष्ट्रपति चाहिए जो हमें एक बेहतर राष्ट्र व विश्व के सभी लोगों व आने वाली पीढि़यों के लिए एक सुरक्षित व बेहतर विश्व के सपने को साकार करने में सक्षम हो। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago