होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल में ये पद संभालेंगे पत्रकार विवेक यादव
अब इस चैनल में ये पद संभालेंगे पत्रकार विवेक यादव
पत्रकार विवेक यादव ने ‘न्यूज18’ (news 18) को बाय बोल दिया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार विवेक यादव ने ‘न्यूज18’ (news 18) को बाय बोल दिया है। यहां वह सीनियर प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे और असाइनमेंट डेस्क इंचार्ज के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विवेक यादव ने अपनी नई पारी अब ‘एबीपी न्यूज’ (abp news) के साथ शुरू की है। उन्होंने यहां बतौर प्रड्यूसर जॉइन किया है। विवेक यादव को विभिन्न न्यूज चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। ‘न्यूज18’ से पहले वह K- News में भी असाइनमेंट हेड के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। K- News से पहले वे ‘वॉयस न्यूज’ चैनल में असोसिएट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे और यहां वे एक साल तक रहे। उन्होंने ‘समाचार प्लस’ में भी असिसटेंट प्रड्यूसर की भूमिका निभाई है।
मूल रूप से कानपुर के रहने वाले विवेक यादव ने दिल्ली की महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया है।
टैग्स विवेक यादव एबीपी न्यूज