होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार सुसाइड केस में पूर्व विधायक की सजा के खिलाफ दायर याचिका मंजूर

पत्रकार सुसाइड केस में पूर्व विधायक की सजा के खिलाफ दायर याचिका मंजूर

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा के पत्रकार पंकज खन्ना सुसाइड केस में नारायणगढ़ के पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रहे राम किशन गुर्जर की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में की गई अपील को मंजूर कर लिया गया है और अब याचिका पर सुनवाई 30 मार्च तक टल गई है। बता दें कि राम किशन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हरियाणा के पत्रकार पंकज खन्ना सुसाइड केस में नारायणगढ़ के पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रहे राम किशन गुर्जर की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में की गई अपील को मंजूर कर लिया गया है और अब याचिका पर सुनवाई 30 मार्च तक टल गई है। बता दें कि राम किशन ने अंबाला की जिला अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।

अंबाला की जिला अदालत ने 2 मार्च को गुर्जर और उसके सहयोगी विजय अग्रवाल और अजीत अग्रवाल को चार-चार साल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। प्रत्येक दोषी को पीड़ित परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपए का हर्जाने देने का भी कोर्ट ने आदेश दिया था।

दरअसल यह मामला 10 जून 2009 का है, जब नारायणगढ़ निवासी पंकज खन्ना ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। दम तोड़ने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने तत्कालीन विधायक राम किशन गुर्जर और उनके सहयोगी अजीत अग्रवाल व विजय अग्रवाल को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

27 वर्षीय पंकज खन्ना उर्फ सन्नी खन्ना नामक यह पत्रकार स्थानीय हिंदी मैगजीन ‘क्राइम तहकीकात’ में काम करते थे। पंकज के पिता यशपाल खन्ना भी पत्रकारिता से जुड़े हुए थे, जिनकी वर्ष 2012 में मौत हो गई थी। अब पंकज की मां अकेली है और उसकी बहन का भी विवाह हो चुका है।

पंकज ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि विधायक गुर्जर ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने के बाद थाने में दो बार जमकर पिटवाया। पंकज के सुसाइड नोट के मुताबिक, उसने घर की हुई बदनामी और इज्जत खराब होने के वजह से जान दी थी।

बाद में प्रभावशाली पदों पर होने के चलते पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों के दबाव के चलते नारायणगढ़ पुलिस ने सुसाइड नोट और यशपाल खन्ना की शिकायत के आधार पर विधायक रामकिशन और उनके सहयोगियों के खिलाफ धारा 306 में रिपोर्ट दर्ज की थी।

पहले इकलौता भाई और बाद में पिता की मौत से हताश होने के बावजूद बहन प्रीति खन्ना ने हार नहीं मानी। प्रीति ने चुनौतियों का सामना किया और राम किशन गुर्जर के खिलाफ लड़ाई जारी रखी। साल 2009 में भाई पंकज की मौत का उसके करियर पर भी असर पड़ा, लेकिन इंसाफ के लिए वह पिछले सात साल से लड़ती रही।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago