होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिहार में एक और पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, सीने में उतारी 7 गोलियां...
बिहार में एक और पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या, सीने में उतारी 7 गोलियां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया। यहां पत्रकारों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को समस्तीपुर जिले में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की बद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिहार में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया। यहां पत्रकारों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को समस्तीपुर जिले में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इससे पूर्व भी सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन और सासाराम में धर्मेंद्र सिंह की हत्या की जा चुकी है।
जिस पत्रकार की हत्या की गई उसकी पहचान ब्रिज किशोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह पत्रकार दैनिक भास्कर में संवाददाता के तौर पर जुड़े हुए थे। पत्रकारिता के अलावा किशोर खुद की चिमनी भी चलाते थे।
पुलिस के मुताबिक, पत्रकार ब्रजकिशोर शाम को सलखनी गांव स्थित अपनी चिमनी पर गए थे, तभी एक बोलेरो पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पत्रकार को सात गोलियां लगीं। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों और लोगों में रोष है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बता दे कि मृतक पत्रकार तीन भाई थे। ब्रजेश के बड़े भाई श्याम किशोर सीपीएम के नेता है जबकि मंझला (बीच) भाई कमल किशोर जेडीयू के नेता हैं।
गौरतलब है कि सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की पिछले साल 13 मई को अखबार के दफ्तर से घर लौटते समय कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रही है। पिछले साल 12 नवंबर को सासाराम में भी पत्रकार धर्मेद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स