होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टीवी में अपनी पारी को विराम दे नए सफर पर निकले प्रशांत तिवारी
इंडिया टीवी में अपनी पारी को विराम दे नए सफर पर निकले प्रशांत तिवारी
हिंदी न्यूज़ चैनल ‘इंडिया टीवी’ में करीब दो साल बिताने के बाद पत्रकार प्रशांत तिवारी ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
हिंदी न्यूज़ चैनल ‘इंडिया टीवी’ में करीब दो साल बिताने के बाद पत्रकार प्रशांत तिवारी ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी अगली पारी सीनियर जर्नलिस्ट विनोद कापड़ी और अजीत अंजुम के नेतृत्व वाले चैनल ‘TV9 भारतवर्ष’ में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर (Digital) शुरू कर दी है। यहां वह वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार की अगुआई में यूट्यूब और विडियो सेक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके प्रशांत ‘इंडिया टीवी‘ से पहले वह ‘इंडिया न्यूज’ में वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत के मार्गदर्शन में तीन साल से ज़्यादा तक काम कर चुके हैं।
थिएटर का शौक रखने वाले प्रशांत सोशल मीडिया पर भी अपने दो लाइन के व्यंग्य के लिए जाने जाते हैं और सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
टैग्स इंडिया टीवी टीवी9 भारतवर्ष प्रशांत तिवारी