होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज को बाय बोल अब इस चैनल से जुड़े पत्रकार मोहित ओम वशिष्ठ

इंडिया न्यूज को बाय बोल अब इस चैनल से जुड़े पत्रकार मोहित ओम वशिष्ठ

‘इंडिया न्यूज’ को बाय बोलकर पत्रकार मोहित ओम वशिष्ठ अब अपनी नई पारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘इंडिया न्यूज’ को बाय बोलकर पत्रकार मोहित ओम वशिष्ठ अब अपनी नई पारी ‘टीवी9 भारतवर्ष’ चैनल के साथ शुरू करने जा रहे हैं। दिलचस्प बात है कि उनकी नई पारी अपने पुराने बॉस के साथ शुरू हो रही है। वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम इसी चैनल से जुड़े हुए हैं और मोहित ओम उनके साथ ‘न्यूज24’ में काम भी कर चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता का ककहरा भी बीएजी फिल्म्स के मीडिया स्कूल आइसोम्स में ही सीखा था और वहीं से अपनी पहली पारी शुरू की थी। कुछ दिन असाइनमेंट पर रहने के बाद वो रिपोर्टिंग में आ गए थे।

मोहित ओम वशिष्ठ ने दिल्ली के क्राइम रिपोर्टर्स में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई और पिछले कुछ सालों में वो अपनी स्टोरीज के जरिए कामयाब भी रहे। ‘न्यूज 24’ से करियर शुरू करने के बाद मोहित ओम कई सालों से ‘इंडिया न्यूज’ में काम कर रहे थे, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते जो चलाचली की बेला है, उसमें वो भी ‘इंडिया न्यूज’ को अलविदा कह गए हैं।

मोहित ओम ने इंडिया न्यूज को अलविदा कहते हुए अपने सारे साथियों, सीनियर्स के लिए एक मैसेज पोस्ट किया है, ‘जिस संस्थान ने हौसला दिया, आत्मविश्वास दिया,  ओहदा दिया, साथ ही बेइंतहा प्यार और सम्मान दिया...उसको यादों में लेकर अब आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। ‘इंडिया न्यूज़’ में सभी सीनियर, मेंटर और साथियों का दिल से शुक्रिया क्योंकि आप सब की बदौलत की कुछ सीख पाया और अपने लिए अपना आत्मविश्वास पैदा कर पाया। खासकर दीपक चौरसिया सर, राणा यशवंत सर, रवि शर्मा सर, राम सर, आतिर सर जिन्होंने वक्त वक्त पर अपनी डांट और प्यार से आगे बढ़ने का मौका दिया।‘


टैग्स इंडिया न्यूज टीवी9 भारतवर्ष मोहित ओम वशिष्ठ
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

20 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago