होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला छोड़ नितेश अब इस मीडिया समूह का बने हिस्सा

अमर उजाला छोड़ नितेश अब इस मीडिया समूह का बने हिस्सा

कई मीडिया संस्थानों में अपनी पत्रकारीय क्षमता का प्रदर्शन करने के बाद...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

कई मीडिया संस्थानों में अपनी पत्रकारीय क्षमता का प्रदर्शन करने के बाद पत्रकार नितेश श्रीवास्तव अब ‘एनडीटीवी’ ग्रुप से जुड़ गए हैं। उन्होंने ग्रुप की हिंदी वेबसाइट ‘एनडीटीवी खबर’ जॉइन की है। उन्हें यहां सीनियर सब एडिटर पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले नितेश ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट में बतौर सब एडिटर काम कर रहे थे। यहां वह करीब डेढ़ साल से जुड़े हुए थे। ‘अमर उजाला’ जॉइन करने से पहले वह ‘पंजाब केसरी’ ग्रुप के ‘नवोदय टाइम्स’ न्यूज पोर्टल में भी काम कर चुके हैं। यहां वह सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह ‘IndiaTrendingNow.Com’, ‘Total Telefilms’, ‘Reporter 24*7’ न्यूज चैनल, ‘TV 100’ में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

नितेश ने अपने करियर की शुरुआत ‘ZEE NEWS’ से इंटर्नशिप से की थी और उन्हें ‘94.3 My FM’ के साथ रेडियो जॉकी के रूप में भी काम करने का अनुभव है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो नितेश रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है।


टैग्स पत्रकार नितेश श्रीवास्तव
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

3 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

7 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

18 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

57 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago