होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब फेसबुक में इस बड़े पद पर काम करेंगी पत्रकार नताशा जोग
अब फेसबुक में इस बड़े पद पर काम करेंगी पत्रकार नताशा जोग
पूर्व पत्रकार नताशा जोग को सोशल मीडिया कंपनी ‘फेसबुक’ ने बड़ी जिम्मेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पूर्व पत्रकार नताशा जोग को सोशल मीडिया कंपनी ‘फेसबुक’ ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत ‘फेसबुक’ ने जोग को भारत में इलेक्शन इंटेग्रिटी लीड (election integrity lead) के तौर पर नियुक्ति किया है।
बताया जाता है कि करीब चार महीने के सर्च प्रोसेस के बाद इस पद पर जोग की नियुक्ति की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली की रहने वालीं जोग ‘फेसबुक’ की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर (ग्लोबल इलेक्शंस) कैटी हरबाथ को रिपोर्ट करेंगी।
गौरतलब है कि जोग ‘एनडीटीवी’ के साथ विभिन्न पदों पर 18 साल से ज्यादा समय तक काम कर चुकी हैं।
टैग्स फेसबुक नताशा जोग