होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खबर से नाराज ADM ने दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख की करा दी पिटाई, फिर भेजा जेल...

खबर से नाराज ADM ने दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख की करा दी पिटाई, फिर भेजा जेल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के एडीएम द्वारा दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख दशरथ परिहार से मारपीट कर उसे जेल भिजवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एडीएम पत्रकार से जमीन संबंधी मामलों में हो रही अनियमिताओं की खबर प्रकाशित करने से न

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के एडीएम द्वारा दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख दशरथ परिहार से मारपीट कर उसे जेल भिजवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एडीएम पत्रकार से जमीन संबंधी मामलों में हो रही अनियमिताओं की खबर प्रकाशित करने से नाराज थे।

गंभीर बात यह है कि मारपीट की घटना को छिपाने के लिए एडीएम ने बिना मेडिकल कराए ही पत्रकार को जेल भेज दिया। जब श्योपुर के अन्य पत्रकारों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल से की। वहीं घटना के विरोध में बुधवार को जिलेभर के पत्रकारों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया। पत्रकारों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि वे गुरुवार से कलेक्टोरेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे और यह आंदोलन जब तक चलेगा जब तक एडीएम के खिलाफ एफआईआर नहीं हो जाती।

हालांकि मामला जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संज्ञान में आया, उन्होंने नाराजगी जताते हुए एडीएम  वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। फिलहाल के लिए वीरेंद्र सिंह को ग्वालियर अटैच कर दिया गया है।

दरअसल, दशरथ परिहार श्योपुर में जमीनों के फर्जीवाड़े की खबर लगातार उजागर कर रहे थे। ऐसे ही एक मामले में प्रकाशित खबर को एडीएम वीरेंद्र सिंह ने अतिरिक्त दंडाधिकारी कोर्ट की अवमानना माना। दैनिक भास्कर ने एडीएम ऑफिस में रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने संबंधी एक खबर जब मंगलवार को प्रकाशित की तो एडीएम इससे बौखला गए और उन्होंने पत्रकार को अपने चेंबर में बुलाकर गनमैन से पिटवाया। इतना ही नहीं इस मामले को छिपाने के लिए बिना मेडिकल कराए पत्रकार को जेल भेज दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इसकी शिकायत करने के लिए मिला और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने सिंह के निलंबन के निर्देश दे दिए। इतना ही पत्रकारों को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 hour ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago