होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला...
इस बड़े अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_38115" align="alignright" width="182"] सुशील कुमार[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_38115" align="alignright" width="182"]यूपी के इटावा से हिंदी दैनिक के एक पत्रकार पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है, जिसका आरोप एक दरोगा पर लगा है। इस दौरान हमलावरों ने पत्रकार का कैमरा, लैपटॉप, अंगूठी और बीस हजार रुपए भी लूट लिए।
पत्रकार सुशील कुमार इटावा से ‘राजस्थान पत्रिका’ अखबार के लिए रिपोर्टिंग करते हैं। अपनी रिपोर्ट के जरिए उन्होंने इटावा में चल रहे सट्टे के काले कारोबार को उजागर किया था, जिसकी सुई एरिया के दरोगा के ऊपर भी घूम रही थी। इसी वजह से चिढ़े दरोगा ने पत्रकार को थाने में सट्टे की खबर की पड़ताल के लिए बुलाया।
थानेदार का आदेश मिलते ही पत्रकार सुशील कुमार अपना कैमरा, और लैपटॉप लेकर थाने पहुंच गए, लेकिन तुरंत ही उन्हें घर वापस जाने को कह दिया गया। जैसे ही वे थाने से बाहर निकले, इसी दौरान आरोपी राजीव कुमार गुप्ता, दबंग प्रधान सुभाष गुप्ता, सतीश गुप्ता, अनिल गुप्ता और संजू शाक्य ने उन पर हमला कर दिया। उनका कैमरा, लैपटॉप, अंगूठी और बीस हजार रुपए भी लूट लिए।
यह पूरी वारदात थाने के ठीक सामने घटी, लेकिन पुलिस उनकी मदद को नहीं पहुंची। इसके बाद, जख्मी हालत में पत्रकार सुशील कुमार ने घर पहुंचकर तत्काल आईजी को फोन कर मामले की पूरी जानकारी दी। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स