होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इतनी छोटी सी बात के लिए पुलिसकर्मियों ने कर दी पत्रकार की पिटाई...
इतनी छोटी सी बात के लिए पुलिसकर्मियों ने कर दी पत्रकार की पिटाई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक पत्रकार को पीटने का मामला सामने आया है। पत्रकार का कसूर बस इतना था कि उसका मोबाइल फोन की रिंग तब बजने लगी, जब वह सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) के कार्यालय में था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक पत्रकार को पीटने का मामला सामने आया है। पत्रकार का कसूर बस इतना था कि उसका मोबाइल फोन की रिंग तब बजने लगी, जब वह सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) के कार्यालय में था।
दरअसल, यह घटना बुधवार दोपहर की है, जब पत्रकार रमन समनोत्रा एसडीपीओ गुरविंदर पाल सिंह के कार्यालय में चरित्र प्रमाण पत्र लेने आया था, लेकिन इस दौरान एसडीपीओ अपने दफ्तर के अंदर मौजूद नहीं थे। कार्यालय के अंदर इंतजार कर रहे रमण के मोबाइल फोन की रिंग बजने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद एसपीओ मोनू कुमार ने रमन को फोन बंद करने के लिए कहा। रमन फोन सुनने के लिए दफ्तर के बाहर चला गया। फोन सुन कर जैसे ही वह आया तो एसपीओ मोनू ने पत्रकार रमन के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया और चिल्लाते हुए बोला कि तुझे फोन बंद करने को कहा था, लेकिन तुमने ऐसा क्यों नहीं किया।
एसपीओ का साथी कांस्टेबल भी शोर सुनकर इस दौरान एसडीपीओ कार्यालय के अंदर आ गया और दोनों, रमन को पीटते हुए कार्यालय से बाहर ले आए। इसी बीच एसडीपीओ गुरविंदर पाल सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव कर रमन को छुड़वाया। रमन ने एसडीपीओ को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद एसडीपीओ ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और रमन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
हालांकि इसके बाद, मामले पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता ने आरोपी कॉन्स्टेबल मंजीत सिंह और एसपीओ मोनू कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स