होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खबर छापने पर पत्रकार को बुरी तरह पीटा, फिर पिलाया मूत्र

खबर छापने पर पत्रकार को बुरी तरह पीटा, फिर पिलाया मूत्र

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_38752" align="alignright" width="194"] पीड़ित पत्रकार[/caption]

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

[caption id="attachment_38752" align="alignright" width="194"] पीड़ित पत्रकार[/caption]

पंजाबी अखबार के एक पत्रकार पर मुक्तसर जिले के गिद्दरबाहा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पत्रकार के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे शराब व मूत्र पिलाया। पीड़ित पत्रकार का स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया है। वैसे इस अमानवीय अत्याचार की चौतरफा निंदा भी हो रही है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी चरणजीत सिंह ढिल्लों को  गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने  चरणजीत सिंह ढिल्लों समेत 15 दोषियों खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित पत्रकार शिवराज राजू ने बताया कि कांग्रेस के कट्टर समर्थक ट्रक यूनियन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ढिल्लों का कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसकी खबर प्रकाशित करने पर उसने गुस्से में आकर अपने 15-20 साथियों के साथ उसकी फोटोग्राफी की दुकान में आकर पहले तोड़फोड़ की और फिर उसे जमकर पीटा। इतना ही नहीं, हमवारों ने फिर उसे शराब और मूत्र भी पिलाया। घटना के समय गिद्दरबाहा स्थित एक अन्य पत्रकार परमजीत सिंह थेड़ी को गुंडों ने दोनों बाजुओं से पकड़ लिया, जब वह राजू को बचाने की कोशिश कर रहे थे। चरणजीत ने अपनी पिस्तौल तानकर शिवराज सिंह राजू को ज़मीन पर नाक रगड़ने तथा माफी मांगने के लिए मजबूर किया और इस पूरे घटनाक्रम की मोबाइल विडियो बनाते रहे।

पीड़ित पत्रकार के मुताबिक, चरणजीत सिंह ढिल्लों विधायक अमरिंदर सिंह राजा के पी.ए. जसप्रीत सिंह जस्सा के खासम-खास हैं।

पत्रकार ने बताया कि जसप्रीत सिंह जस्सा ने पहले ही उसे खबर प्रकाशित न करने की धमकी दी थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। आपबीती सुनाते हुए घायल पत्रकार ने बताया कि आरोपियों की दहशत इतनी थी कि उसे गिद्दरबाहा व मुक्तसर में इलाज के लिए किसी ने उसे दाखिल नहीं किया, आखिर उसे उपचार के लिए भटिंडा पहुंचना पड़ा, जिसके बाद प्रेस क्लब भटिंडा ने घायल पत्रकार को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।

पत्रकार पर हुए कथित हमले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने  संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामले की जांच गुण-दोष के आधार पर करें और किसी राजनीतिक मजबूरी को हावी नहीं होने दें।

अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने कहा कि उन्होंने रविवार को पीड़ित पत्रकार से बात की। इसमें उन्होंने पीड़ित को मुख्यमंत्री के आश्वासन से अवगत कराया कि कानून अपना काम करेगा और दोषी पाए जाने वालों को सजा दिलाई जाएगी।

ठकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को यह आदेश भी दिया कि वह पत्रकार और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराएं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago