होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, ऐसा क्या हुआ कि इंटरव्यू करते समय बेहोश होकर गिर पड़ा पत्रकार

जानिए, ऐसा क्या हुआ कि इंटरव्यू करते समय बेहोश होकर गिर पड़ा पत्रकार

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एक टेलिविजन चैनल पर लाइव शो में वरिष्ठ राजनेता के इंटरव्यू के दौरान एक टीवी पत्रकार बेहोश होकर अपनी सीट से गिर गया।  दरअसल, यह वाक्या तुर्की के ‘TRT News Channel’ में उस समय हुआ जब चैनल 5’ (Channel 5) के ज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एक टेलिविजन चैनल पर लाइव शो में वरिष्ठ राजनेता के इंटरव्यू के दौरान एक टीवी पत्रकार बेहोश होकर अपनी सीट से गिर गया।  दरअसल, यह वाक्या तुर्की के ‘TRT News Channel’ में उस समय हुआ जब चैनल 5’ (Channel 5) के जनरल एडिटर अब्‍दुल कादिर उनल एक अन्य पत्रकार के साथ मिलकर देश की सत्तारूढ़ पार्टी ‘AKP’ के जनरल वाइस प्रेजिडेंट और पूर्व मंत्री मेहदी एकर (Mehdi Eker) का इंटरव्यू कर रहे थे।

एकर उनसे कुछ कह रहे थे, अचानक उनल बेहोश हो गए और अपनी सीट से फर्श पर गिर गए। यह घटना होते ही एकर भौचक्के रह गए और उनका वाक्य बीच में ही छूट गया। वहां मौजूद अन्य लोग उनल को संभालने के लिए दौड़ पड़े।

इस दौरान कार्यक्रम को बीच में रोककर उस पर विज्ञापन दिखाने शुरू कर दिए गए और उनल को जांच के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि थोड़ी देर बाद शो को फिर शुरू कर दिया गया। एकर ने दर्शकों को बताया कि हो सकता है उनल को फ्लू इंफेक्शन हो और वह काफी थके हुए भी थे और इसी कारण वह बेहोश हुए हैं। उनहोंने दर्शकों को चिंता न करने के लिए भी कहा।

ऐसा नहीं है कि एकर को टीवी पर इस तरह की स्थिति का पहली बार सामना नहीं करना पड़ा है। वर्ष 2005 में भी वर्ड फ्लू के दौरान तुर्की के कृषि मंत्री रहते हुए उन्‍होंने लोगों को कहा था कि पका हुआ (cooked) चिकन खाने में सेफ रहता है लेकिन लाइव टीवी पर उन्‍होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago