होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कथित पत्रकार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा...
कथित पत्रकार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा...
यूपी के मेरठ एसएसपी ऑफिस में एक कथित पत्रकार पर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। हिंदी दैनिक अमर उजाला के डिजिटल विंग की एक खबर के मुताबिक, शिवसेना ने इस पत्रकार पर यह आरोप लगाया है कि उसने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील विडियो बनाकर उसे ब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
यूपी के मेरठ एसएसपी ऑफिस में एक कथित पत्रकार पर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है।
हिंदी दैनिक अमर उजाला के डिजिटल विंग की एक खबर के मुताबिक, शिवसेना ने इस पत्रकार पर यह आरोप लगाया है कि उसने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील विडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।
शिवसेना के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, खुद को पत्रकार बताने वाले मुकेश सैनी ने ‘सर्वजन भारत’ नाम के अखबार में एक महिला की खबर छापी, जिसमें पत्रकार ने न केवल उस महिला का नाम छापा, बल्कि महिला का फोटो छापकर यह दर्शाया कि वह महिला अश्लील काम करती है, जिसके बाद इस अखबार की प्रति को महिला के वॉट्सऐप पर भेज दिया।
वहीं आरोपी महिला का कहना है कि पत्रकार ने इसी आधार पर उसे ब्लैकमेल किया और फिर विडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी।
शिवसेना के कार्यकर्ताओं और पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कथित पत्रकार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स