होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब एक पत्रकार ने की खुदकुशी...
जब एक पत्रकार ने की खुदकुशी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एक आपराधिक मामले में फंसे पत्रकार ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। वह 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हैदराबाद के शमीरपेट इलाके में एक पेड़ में फंदा लगा कर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक आपराधिक मामले में फंसे पत्रकार ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। वह 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हैदराबाद के शमीरपेट इलाके में एक पेड़ में फंदा लगा कर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
24 वर्षीय इस पत्रकार का नाम पी. सुमन था, जो तेलुगु न्यूज चैनल 10टीवी (10 TV) में कार्यरत था। उसे पिछले साल 26 नवंबर को 4 लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से दो पत्रकार थे। दरअसल इन सभी पर आरोप था कि इन्होंने तीन अलग-अलग लोगों से 19 लाख रुपए लूटपाट की है।
पुलिस के मुताबिक, एक स्पेशल टीम ने गैंग से 19 लाख रुपए जब्त कर लिए थे, जिनमें अधिकांश नोट 2000 रुपए के थे, जोकि कुछ बिजनेसमैन से लूटे गए थे।
हालांकि, इस मामले के बाद सुमन को चैनल से निकाल दिया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुमन लगभग 10 बजे अपने घरवालों से यह कहकर निकला था कि वह बैंक जा रहा है, लेकिन वह दोपहर बाद तक भी वापस नहीं लौटा। शमीरपेट टैंक के पास एक सुनसान जगह पर लगभग तीन बजे कुछ राहगीरों ने उसके शरीर को एक पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
शमीरपेट पुलिस के मुताबिक, उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कुछ देर बाद इसके पहचान सुमन के रूप में हुई और इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों की मौजूदगी में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दी गई।
बता दें कि, सुमन अविवाहित था और उसकी दो छोटी बहने थी। गिरफ्तार होने से बाद वह 30 दिसंबर को जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।
टैग्स