होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्व. आलोक तोमर स्मृति: पत्रकार आज जैसे प्रश्न पूछना भूल गए हैं...
स्व. आलोक तोमर स्मृति: पत्रकार आज जैसे प्रश्न पूछना भूल गए हैं...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">हिंदी पत्रकारिता के आधुनिक स्तंभ माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर की पुण्यतिथि पर दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में शनिवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘यादों में आलोक’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में 'भारतः बदलाव की इबारत' विषय पर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी पत्रकारिता के आधुनिक स्तंभ माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर की पुण्यतिथि पर दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में शनिवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘यादों में आलोक’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में 'भारतः बदलाव की इबारत' विषय पर चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने कहा कि पत्रकार आज जैसे प्रश्न पूछना भूल गए हैं। उन्होंने उग्र हिंदुत्व के बढ़ते आग्रहों पर चिंता जताई।
जनसत्ता में वर्षों तक आलोक तोमर के साथ काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार उमेश जोशी ने आलोक के व्यक्तित्व से जुड़े कई संस्मरण पेश किए। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राजधानी के अनेक संपादक और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
आईआईएमसी के प्रोफेसर आनंद प्रधान ने कार्यक्रम का संचालन किया। वरिष्ठ पत्रकार सीमा मुस्तफा ने अपने संबोधन में इस बात पर आश्चर्य जताया कि धर्मनिरपेक्षता शब्द अब एक गंदा शब्द बना दिया गया है। जबकि यह हमारे संविधान के सबसे पवित्र शब्दों में से एक है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स