होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार आदित्य राज कौल ने Republic TV को बोला बाय, शुरू की नई पारी
पत्रकार आदित्य राज कौल ने Republic TV को बोला बाय, शुरू की नई पारी
पत्रकार आदित्य राज कौल ने अब अपने करियर को नई दिशा देते हुए अंग्रेजी न्यूज चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार आदित्य राज कौल ने अब अपने करियर को नई उड़ान देते हुए अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘बिजनेस टेलिविजन इंडिया’ (BTVI) के साथ नई पारी शुरू की है। उन्हें यहां एडिटर (Strategic Affairs and Internal Security) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पहले आदित्य राज ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के साथ बतौर सीनियर एसोसिएट एडिटर जुड़े हुए थे। इसके अलावा वह ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में भी प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट रह चुके हैं। वहीं, ‘द संडे इंडियन’ (The Sunday Indian) में भी वह बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
आदित्य राज ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने मुंबई के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा वह बेंगलुरु के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट और मैनेजमेंट (IIM) से बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम फॉर मीडिया इंडस्ट्री भी कर चुके हैं।
टैग्स बीटीवीआई रिपब्लिक टीवी आदित्य राज कौल