होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Jio और एयरटेल के बीच इस ऐड को लेकर ठनी, जियो ने की शिकायत

Jio और एयरटेल के बीच इस ऐड को लेकर ठनी, जियो ने की शिकायत

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बीच एक बार फिर विवाद की खबरें सामने आई है। दरअसल इस बार यह विवाद कोई टैरिफ को लेकर नहीं, बल्कि एक विज्ञापन को लेकर है। रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल के एक व

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बीच एक बार फिर विवाद की खबरें सामने आई है। दरअसल इस बार यह विवाद कोई टैरिफ को लेकर नहीं, बल्कि एक विज्ञापन को लेकर है।

रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल के एक विज्ञापन को लेकर भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) से शिकायत की है, जिसमें एयरटेल के ‘आधिकारिक तौर पर सबसे तेज नेटवर्क’ के दावे को गुमराह करने वाला बताया गया है।

इससे पहले तक एयरटेल रिलायंस जियो के खिलाफ उसके टैरिफ को लेकर शिकायत दर्ज कराता आया है, लेकिन अब जियो ने एयरटेल के खिलाफ शिकायत की है।

रिलायंस जियो ने अपनी शिकायत में कहा है कि एयरटेल का यह दावा कि वो आधिकारिक तौर पर देश का सबसे फास्ट मोबाइल नेटवर्क है ये गलत और भ्रामक है।

हालांकि जियो की शिकायत के बाद एयरटेल ने एक बयान जारी कर ये दावा किया है कि 'ओकला' (Ookla) ने उसे देश की सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क कंपनी बताया है। वहीं विज्ञापनों में भी एयरटेल ने 'ओकला' के नाम का जिक्र किया है।

बता दें कि ‘ओकला’ ग्लोबल ब्रॉडबैंड टेस्टिंग और वेब बेस्ड नेटवर्क डायग्नोस्टिक ऐप्लिकेशन है, जो इंटरनेट स्पीड टेस्ट करता है।

हालांकि एयरटेल के विज्ञापन में यह साफ तौर पर लिखा है कि यह 'ओकला' के स्पीड टेस्ट पर आधारित आंकड़े हैं।’ लेकिन रिलायंस जियो का कहना है कि ओकला कोई सरकारी संस्था नहीं है, यह एक कमर्शियल एंटरप्राइज है। जियो ने एयरटेल पर ओकला से मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। जियो का यह भी कहना है कि स्पीड टेस्ट एप्लिकेशन की मालिक कंपनी 'ओकला' इस तरह की रेटिंग देने के लिए पैसे लेती है। उसका कहना है कि टेलिकॉम सर्विसों के लिए आधिकारिक शब्द यूज तब किया जा सकता है जब TRAI या DOT से अनुमति मिली हो।’

जियो ने ASCI से आग्रह किया है कि एयरटेल जिन विज्ञापनों में खुद को सबसे तेज नेटवर्क होने का दावा कर रहा है, उन पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहीं जियो ने इस मामले में 'ओकला' को लीगल नोटिस भी भेजा है।

इस मामले में 'ओकला'  के सीओओ जेमी सेटीवन ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, ‘स्पीड टेस्ट आपके इंटरनेट परफॉर्मेंस को टेस्ट करने का बेस्ट और निर्णायक तरीका है। स्पीड टेस्ट अरबों बार यूज किया गया है जिसकी वजह से हम इंटरनेट परफॉर्मेंस टेस्टिंग और मेट्रिक्स में ग्लोबल लीडर हैं।’

विज्ञापन का यह विडियो आप नीचे देख सकते हैं:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago