होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 3 साल बाद आतंकवादियों की कैद से रिहा हुआ पत्रकार, जब पहुंचा घर तो...
3 साल बाद आतंकवादियों की कैद से रिहा हुआ पत्रकार, जब पहुंचा घर तो...
तीन वर्ष पहले बंधक बनाए पत्रकार को रिहा कर दिया गया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
तीन वर्ष पहले बंधक बनाए जापानी पत्रकार जुम्पेई यासुदा को रिहा कर दिया गया है। सीरिया में अल कायदा के आतंकवादियों ने उन्हें अपने कब्जे में लिया था।
रिहा होने के बाद अपने देश पहुंचे पत्रकार जुम्पेई यासुदा का उनके रिश्तेदारों और समर्थकों ने तो काफी खुशी व उत्साह से स्वागत किया, लेकिन साथ ही कुछ लोगों से उन्हें नाराजगी देखने को मिली, जिन्होंने उनके साथ अन्य बंधकों पर खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि 2015 में पत्रकार जुम्पेई यासुदा को सीरिया में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें तीन साल से ज्यादा समय तक उन स्थितियों में बिताना पड़ा, जिसे उन्होंने ‘नरक’ के समान कहा है।
पत्रकार जुम्पेई यासुदा गुरुवार की रात जापान पहुंचे, जहां उनकी प्रसन्न पत्नी और माता-पिता ने उनका स्वागत किया। लेकिन यासुदा के जापानी धरती पर अपना पैर रखने से पहले उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उन पर खराब व्यवहार का आरोप लगाए जाने लगा। उन पर जापानी नहीं होने तक के आरोप लग गए।
टैग्स पत्रकार जापान जुम्पेई यासुदा रिहा