होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इसलिए दैनिक जागरण को मिला 'केसी कुलिस इंटरनेशनल मेरिट अवॉर्ड'...
इसलिए दैनिक जागरण को मिला 'केसी कुलिस इंटरनेशनल मेरिट अवॉर्ड'...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_37444" align="alignright" width="159"] हरिकिशन शर्मा[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_37444" align="alignright" width="159"]हिंदी अखबार दैनिक जागरण को साल 2014 का 'केसी कुलिस इंटरनेशनल मेरिट अवॉर्ड' मिला है। दैनिक जागरण को यह अवॉर्ड विशेष सीरीज 'गंगा जागरण' के लिए मिला है। इसी सीरीज के तहत जागरण ने न केवल गंगा नदी के प्रदूषण की समस्या उजागर किया, बल्कि जन जागरुकता लाने में अहम योगदान भी दिया।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान यह अवॉर्ड जागरण को प्रदान किया। दैनिक जागरण की ओर से यह अवॉर्ड विशेष संवाददाता हरिकिशन शर्मा ने प्राप्त किया। इस सीरीज के संयोजक के तौर पर हरिकिशन शर्मा ने काफी सराहनीय काम किया है।
'गंगा जागरण' सीरीज 28 जून से 29 जुलाई 2014 तक चली। इस दौरान 'दैनिक जागरण' ने अपनी धारदार खबरों के जरिए गंगा नदी में गिर रहे गंदे नालों और औद्योगिक अपशिष्ट की समस्या को उजागर करते व्यापक स्तर पर जागरुकता लाने का काम किया।
साल 2014 का केसी कुलिस इंटरनेशनल मुख्य अवॉर्ड केन्या के वानेजोही काबुकुरु को न्यू अफ्रीकन मैगजीन में प्रकाशित उनकी खबर 'हाउ ईस्ट अफ्रीका लास्ट इट्स इनोसेंस' को दिया गया है। यह अवॉर्ड राजस्थान पत्रिका समूह की ओर से दिया जाता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स