होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माखनलाल विवि: जांच कमेटी की रिपोर्ट में सामने आई पूर्व VC की ‘सच्चाई’
माखनलाल विवि: जांच कमेटी की रिपोर्ट में सामने आई पूर्व VC की ‘सच्चाई’
देश के विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCNUJC) में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया विवाद अब विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ब्रजकिशोर कुठियाला को लेकर उठ खड़ा हुआ है। आरोप है कि वर्ष 2003 से 2018 के दौरान अपने 15 साल की कार्य अवधि में कुठियाला ने विश्वविद्यालय के फंड का अनापशनाप इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस फंड को महंगी शराब खरीदने के साथ ही अपनी पत्नी के विदेश दौरे के दौरान भी इस्तेमाल किया है।
40 पेज की इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि ब्रजकिशोर कुठियाला ने विश्वविद्यालय के फंड से जो रेड वाइन खरीदी, उसकी एक बोतल की कीमत तीन हजार से पांच हजार रुपए है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अपने कार्यकाल के दौरान कुठियाला ने ऐसी सैकड़ों बोतलें खरीदीं। इसके अलावा कुठियाला ने विश्वविद्यालय के फंड से ही अपनी पत्नी को लंदन की सैर करवाई। हालांकि, विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा इस बात का विरोध करने पर उन्होंने इन बिलों का अपने पास से दोबारा भुगतान किया।
अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में कमेटी के एक मेंबर भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जांच में विश्वविद्यालय के फंड को इस्तेमाल करने के साथ-साथ भर्तियों और नए केंद्र खोलने में तमाम गड़बड़ी मिली हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी को सौंप दी है।
टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी ब्रजकिशोर कुठियाला