होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूजर्स के लिए बेहतरीन साबित होगा ‘Indian Express’ का ये नया फीचर
यूजर्स के लिए बेहतरीन साबित होगा ‘Indian Express’ का ये नया फीचर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज वेबसाइट ‘इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम’ (Indianexpress.com) का एंड्रॉइड ऐप अब पहले से और बेहतर हो गया है। पुराने वर्जन की तरह ऐप का नया रूप भी कई नए फीचर्स के साथ आया है। इस नए ऐप में ‘टेक्स्ट टू स्पीच’ (text-to-speech) फीचर भी शामिल किया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज वेबसाइट ‘इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम’ (Indianexpress.com) का एंड्रॉइड ऐप अब पहले से और बेहतर हो गया है। पुराने वर्जन की तरह ऐप का नया रूप भी कई नए फीचर्स के साथ आया है। इस नए ऐप में ‘टेक्स्ट टू स्पीच’ (text-to-speech) फीचर भी शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा स्टोरी को सुन भी सकते हैं।
इसके अलावा इस ऐप में बिलुकल नया card + swipe लेआउट दिया गया है, जिसके जरिए पेज पर एक बार में ज्यादा खबरें दिखाई पड़ती हैं, साथ ही स्वाइप करने पर एक साथ पांच नई खबरें आ जाती हैं। इसकी सहायता से न सिर्फ कंटेंट की तलाश और परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है बल्कि यह इस ऐप पर यूजर्स को एक नया व अच्छा अनुभव प्रदान करता है।
इस नर्इ पहल के बारे में ‘Indian Express Digital’ के सीईओ संदीप अमर का कहना है, इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल लगातार इस राह पर
सीईओ ने बताया कि टेक्स्ट टू स्पीच फीचर को भविष्य में और बेहतर किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘हम वॉयस-संबंधि तकनीक पर लगातार मेहनत कर रहे हैं, जिससे यूजर्स को सबसे बेहतर अनुभव मिले।’
उल्लेखनीय है कि ‘इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप’ ने पिछले कुछ महीनों में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी तेजी से कदम आगे बढ़ाए हैं। इस ब्रैंड ने हाल ही में टेक्नोलॉजी गैजेट्स के लिए देश का पहला स्टैक आधारित प्लेटफार्म (stack-based platform) ‘Techook’ लॉन्च किया था। इसके अलावा इसनेIEMalayam.com के साथ दक्षिण भारतीय मार्केट में दोबारा से प्रवेश भी किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स