होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल का ये पोर्टल सुधारेगा लोगों की सेहत!
इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल का ये पोर्टल सुधारेगा लोगों की सेहत!
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप डिजिटल के क्षेत्र में लगातार नई उड़ान भर रहा है। ग्रुप ने हाल ही में अपनी तरह का एक नया हेल्थ और लाइफस्टाइल पोर्टल ‘Lifealth.com’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर यूजर्स को स्वास्थ्य संबं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप डिजिटल के क्षेत्र में लगातार नई उड़ान भर रहा है। ग्रुप ने हाल ही में अपनी तरह का एक नया हेल्थ और लाइफस्टाइल पोर्टल ‘Lifealth.com’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर यूजर्स को स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी आसानी से मिल सकेंगी।
इस लॉन्चिंग के बारे में इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल के सीईओ संदीप अमर का कहना है, ‘डिजिटल के क्षेत्र में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह देश के ऑडियंस की जरूरतों को समझते हुए उन्हें पूरा करने के प्रयास में जुटा है। इस पोर्टल की लॉन्चिंग भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। इस प्लेटफार्म को लोगों को उपलब्ध कराने के लिए हमने काफी रिसर्च किया है और इसमें काफी समय व्यतीत किया है। दरअसल, यूजर्स चाहते थे कि पोर्टल आसान भाषा में हो, वह सीधी और भरोसेमंद सलाह दे सके। यूजर्स के इन्हीं सुझावाअें को ध्यान में रखते हुए इस पोर्टल को तैयार किया गया है।
पोर्टल को फिलहाल हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में तैयार किया गया है। इसके अलावा पोर्टल में कंटेंट को कैटेगरी के अनुसार विभिन्न भागों में जैसे ‘pregnancy and parenting’, ‘love and relationships’, ‘mind, body, and soul’ आदि में बांटा गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि लोग इस पोर्टल को खूब पसंद करेंगे। उन्होंने बताया कि इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल भविष्य में इस प्लेटफार्म पर ‘How To’ विडियो लाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा इस पोर्टल को अगली तिमाही तक प्रादेशिक भाषाओं में भी लॉन्च करने की योजना है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स