होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नंबर 1 बना ये अखबार, दैनिक जागरण को तगड़ा झटका, देखें पूरी लिस्ट...

नंबर 1 बना ये अखबार, दैनिक जागरण को तगड़ा झटका, देखें पूरी लिस्ट...

‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ (ABC) ने अखबारों की ग्रोथ को लेकर डाटा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ (ABC) ने अखबारों की ग्रोथ को लेकर डाटा जारी किए हैं। छह माह के इन डाटा से पता चलता है कि इस साल जनवरी से लेकर जून के बीच देश भर के अधिकांश अखबारों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले काफी इजाफा हुआ है।

डाटा के अनुसार, ‘ABC’ के सदस्य अखबारों के बीच ‘दैनिक भास्कर’ सबसे ज्यादा सर्कुलेशन के साथ इस लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इस साल जनवरी से जून के बीच दैनिक भास्कर की औसत सेल्स ग्रोथ 4,251,236 कॉपी रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह 3,758,949 थी। पिछले साल पहले नंबर पर रहा ‘दैनिक जागरण’ खिसककर इस साल दूसरे नंबर पर आ गया है। पिछले साल जहां इस अखबार की औसत सेल्स ग्रोथ 3,964,064 कॉपियां थीं, वह बढ़कर इसी अवधि के दौरान अब 4,144,706 हो गई है।

अंग्रेजी के अखबारों की बात करें तो 2,826,164 कॉपियों के साथ ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ तीसरे नंबर पर और 1,004,110 कॉपियों के साथ ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ इस लिस्ट में 16वें नंबर पर है। दक्षिण भारत के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ‘द हिन्दू’ की सेल्स ग्रोथ भी इस साल बढ़ी है। पिछले साल जहां यह संख्या 1,216,118 थी, वहीं इस साल इसी अवधि के दौरान यह बढ़कर 1,397,944 हो गई है और यह अखबार एक स्थान ऊपर खिसककर इस लिस्ट में नौवें नंबर पर पहुंच गया है।       

हिंदी अखबारों में 2,625,343 कॉपियों के साथ ‘हिन्दुस्तान’ चौथे नंबर पर और 2,610,784 कॉपियों के साथ ‘अमर उजाला’ पांचवे नंबर पर है। तेलुगू अखबार ‘ईनाडु’ 1,807,998 कॉपियों के साथ सातवें और तमिल अखबार ‘डेली थांती’ 1,525,526 कॉपियों के साथ आठवें नंबर पर है।

डाटा के अनुसार, ‘मलयालय मनोरमा’ की औसत सेल्स ग्रोथ 2,368,672 रही है और यह छठे स्थान पर आ गया है, जबकि 1,363,931 कॉपियों के साथ ‘मातृभूमि’ दसवें नंबर पर है। तमिल अखबार ‘दिनामलार’ 848,287 कॉपियों के साथ 17वें नंबर पर है। तेलुगू अखबार ‘साक्षी’ 1,091,079 कॉपियों के साथ ऊपर खिसककर 13वें नंबर पर आ गया है, जबकि वर्ष 2017 में इसी अवधि के दौरान यह 15वें नंबर पर था। कन्नड़ अखबार ‘विजयवाणी’ इस लिस्ट में 20वें नंबर पर है और इसकी औसत सेल्स ग्रोथ 760,738 हो गई है।

बंगाली अखबार ‘आनंद बाजार पत्रिका’ पिछले साल इसी अवधि के दौरान 16वें नंबर पर था, जबकि इस साल 1,080,478 कॉपियों के साथ यह ऊपर खिसककर 14वें स्थान पर आ गया है। मराठी अखबार 1,204,640 की औसत सेल्स ग्रोथ के साथ 11वें नंबर पर है, जबकि गुजराती अखबार ‘दिव्य भास्कर’ जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 20वें नंबर पर था, वह एक स्थान ऊपर खिसककर 19 नंबर पर आ गया है। वर्ष 2017 में जहां इसकी औसत सेल्स ग्रोथ 714,036 थी, वह बढ़कर 822,513 हो गई है।  

हिंदी अखबार ‘पंजाब केसरी’ 1,165,506 कॉपियों के साथ 12वें नंबर पर है, जबकि ‘पत्रिका’ पिछले साल 17वें स्थान के मुकाबले इस साल दो स्थान ऊपर उठकर 15वें नंबर पर आ गया है। इस अवधि के दौरान इसकी औसत सेल्स ग्रोथ भी 988,470 से बढ़कर 1,005,485 हो गई है, जबकि ‘प्रभात खबर’ 829,982 कॉपियों के साथ इस लिस्ट में 18वें नंबर पर है।

देखें लिस्ट-

 


टैग्स अखबार ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago