होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े चैनल के बाहर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
इस बड़े चैनल के बाहर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
समाचार4मीडिया ब्यूरो।। एक डॉक्युमेंट्री में कथित रूप से हिन्दुत्व की नकारात्मक छवि पेश करने पर शिकागो स्थित अमेरिकी न्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सीएनएन के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन में एक रैली भी निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में भारतीय-अमेरिकी शामिल हुए। ये भारतीय बारिश की परवाह न करते हुए भी इस रैली का हिस्सा थे।
प्रदर्शन में शामिल हुए स्थानीय भारतीय-अमेरिकी भारत बराई का कहना है, ‘सीएनएन की ओर प्रसारित डॉक्युमेंट्री में हिन्दुत्व को नकारात्मक तरीके से चित्रित किया गया है। अब यह मामला हिन्दुत्व का है।’
बराई ने आरोप लगाया कि सीएनएन के लिए हिन्दुत्व पर बनी इस डॉक्युमेंट्री का निर्माण स्पेशल रिपोर्टर रेजा असलान ने किया था, जिसमें पांच अघोरी बाबाओं और उनकी पूजा को दिखाया था। बराई शिकोगा में बसे एक प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी हैं। बराई ने कहा कि रजा ने इसी तस्वीर को पूरी दुनिया में हिन्दू धर्म के तौर पर दिखाया। उन्होंने कहा, 'पांच अघोरी बाबा का जो विकृत चित्रण किया गया है उसका हिन्दू धर्म से कोई लेना नहीं है। वे हिन्दू धर्मग्रंथ या फिर इसमें सिखाई गई बातों का हिस्सा नहीं हैं।' यह बात विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक पर्चे में भी लिखी थी जिसे इस मौके पर लोगों के बीच बांटा गया था।
पांच मार्च को डॉक्यूमेंट्री के टेलिकास्ट होने के बाद से अमेरिका में फैले कई हिन्दू संगठन अलग-अलग तरीकों से सीएनएन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन हिन्दू अमेरिकी समूहों का न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, ह्यूस्टन, अटलांटा, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स समेत पूरे देश में प्रदर्शन जारी हैं। यह अभी तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन बन गया है।
इस प्रसारण के विरोध में सैन फ्रांसिस्को यूनिवर्सिटी में मीडिया स्टडीज के प्रोफेसर वामसी जुलूरी ने सीएनएन के शो को अविचारी, नस्लभेदी और खतरनाक तौर पर अप्रवासियों के खिलाफ बताया है। जुलूरी ने कहा, शो में कई गलतियां थीं। अनुवाद में भी चूक थी। उन्होंने कहा, 'यह काफी दुख की बात है कि अमेरिका में पिछले कई दशकों से कई अप्रवासी बसे हैं और एक सीएनएन जैसे बड़े न्यूज चैनल जब भारत का जिक्र होता है तो कुछ भी बेहतर नहीं दिखा सकते हैं।'
वहीं फेसबुक पोस्ट में रजा ने सफाई देते हुए कहा कि शो में अघोरियों के बारे में बताया गया था, न कि हिन्दू धर्म के बारे में। हम अघोरियों के कामों को दिखाना चाहते थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स