होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनावी मौसम में 'इंडिया टुडे' लाया नया शो, इन वजहों से है खास...

चुनावी मौसम में 'इंडिया टुडे' लाया नया शो, इन वजहों से है खास...

अगले साल होने वाले लोकसभा और इस साल के अंत में कई राज्यों में होने वाले...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अगले साल होने वाले लोकसभा और इस साल के अंत में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए ‘इंडिया टुडे’ ने एक नया शो लॉन्च किया है, जिसका नाम है ‘पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज’। वरिष्ठ पत्रकारगण राजदीप सरदेसाई और राहुल कंवल इस शो की कमान संभाल रहे हैं।

वैसे तो चुनावी मौसम में हर चैनल कुछ न कुछ नया करता है, ताकि राजनीति में रुझान रखने वाले दर्शकों को अपनी ओर खींचा जा सके। कुछ नए प्रोग्राम ऑन-एयर भी हुए हैं, लेकिन ‘पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज’ उन सबके अलग है। इसकी वजह है कि यहां न केवल सियासी समीकरणों पर चर्चा होती है, बल्कि संभावनाओं और आशंकाओं की गहराई से पड़ताल भी की जाती है। जैसा की नाम से ही समझ आ रहा है यह शो राजनीतिक पार्टियों के लिए एक तरह से रिपोर्ट कार्ड की तरह है, जिसमें यह पता चलता है कि किस पार्टी का स्टॉक यानी उसकी लोकप्रियता और मतदाताओं के बीच उसका विश्वास कितना ऊपर या नीचे जा रहा है।

हर सप्ताह शुक्रवार को प्रसारित होने वाले इस शो में इस बात पर भी प्रकाश डाला जाता है कि जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या क्या है और राजनीतिक दलों के लिए उससे पार पाना कितना मुश्किल हो सकता है। 

यह अपनी तरह का पहला शो है जो एक अलग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों और नेताओं को देश के रुझान से रूबरू कराएगा। शो के पहले एपिसोड में इंडिया टु़डे ग्रुप और एक्सिस माई इंडिया की ओर से कराए गए पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (पीएसई) सर्वे में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भविष्य की सरकार को लेकर जनता की पसंद से जुड़े आंकड़े पेश किए गए। टेलिफोन इंटरव्यू पर आधारित इस सर्वे में मध्य प्रदेश के 12,035 लोगों को शामिल किया गया। 

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज सर्वे के जरिए राज्य की जनता की रायशुमारी की गई जिसमें 56 फीसदी लोगों ने मोदी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में पसंद किया। वहीं, 47 फीसदी लोग वर्तमान शिवराज सिंह चौहान के कामकाज से संतुष्ट दिखे, जबकि 36 फीसदी लोगों का मानना है कि सरकार बदलनी चाहिए। इसके अलावा भी सर्वेक्षण में कई रोचक आंकड़े सामने आए हैं, जैसे कि राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है। राज्य की 36 फीसदी जनता ने उन्हें बतौर प्रधानमंत्री के रूप में पसंद किया।

राजदीप और राहुल को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है और दोनों राजनीतिक गुणाभाग को समझने और उसे दिलचस्प तरीके से दर्शकों के सामने पेश करने में माहिर हैं। 

ट और टीवी पत्रकारिता में 26 वर्षों के अधिक का अनुभव रखने वाले सरदेसाई ने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया से की थी और महज 26 साल की उम्र में मुंबई संस्करण के सिटी एडिटर बन गए थे। अपना आईबीएन18 नेटवर्क स्थापित करने से पहले राजदीप एनडीटीवी में मैनेजिंग एडिटर थे। आईबीएन18 से अलग होने के बाद वो कई समय तक विभिन्न सस्थानों के लिए काम करते रहे और वर्तमान में इंडिया टुडे ग्रुप के साथ एक बतौर कंसल्टिंग एडिटर जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय राजनीति में गहरी पकड़ रखने वाले राजदीप को 2008 में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था, इसके अलावा भी इनके नाम कई अवॉर्ड हैं।

शो के दूसरे होस्ट राहुल कंवल ने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज के साथ बतौर एंकर की थी। कुछ साल तक यहां काम करने के बाद वे ‘आजतक’ चले गए और एक के बाद एक बेहतरीन शो होस्ट करके उन्होंने अपना एक अलग मुकाम बनाया। फिलहाल वे इंडिया टुडे ग्रुप में मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राहुल को बेस्ट एंकर अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। ‘पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज’ के साथ ही वह ‘न्यूजरूम’ भी होस्ट करते हैं, जिसमें गंभीर और जनता से जुड़ाव रखने वाले मुद्दे उठाए जाते हैं।


टैग्स इंडिया टुडे पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज
सम्बंधित खबरें

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago