होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba2018: इंडिया टुडे ग्रुप की कली पुरी ने इस तरह की 'मन की बात'

enba2018: इंडिया टुडे ग्रुप की कली पुरी ने इस तरह की 'मन की बात'

‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 16 फरवरी को नोएडा के होटल रेडिसन ब्लू में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba)16 फरवरी को नोएडा के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित एक समारोह में दिए गए। इनबा का यह 11वां एडिशन था, जिसमें विभिन्न कैटेगरी में ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह को 19 अवॉर्ड्स मिले।

टाइटल कैटेगरी में दोनों अवॉर्ड्स इस मीडिया हाउस की झोली में गए। एक तरफ जहां हिंदी में ‘आजतक’ (AajTak) ने ‘बेस्ट न्यूज चैनल ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं इंग्लिश कैटेगरी में ‘इंडिया टुडे टीवी’ (India Today TV) को ‘न्यूज चैनल ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड दिया गया।

समारोह में अंजना ओम कश्यप को बेस्ट एंकर-हिंदी और राहुल कंवल को बेस्ट एंकर-अंग्रेजी का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा ‘इंडिया टुडे टीवी’ के शिव अरूर को कर्नाटक में कावेर और कोलार विवाद पर कवरेज के लिए बेस्ट रिपोर्टर (अंग्रेजी) का अवॉर्ड दिया गया।

इस मौके पर ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने कहा, ‘हमारे 25 करोड़ दर्शकों के लिए ‘आजतक’ सिर्फ एक न्यूज चैनल नहीं है, बल्कि यह एक मिशन है, अभियान है और एक प्रेरणा है। हमारे लिए राष्ट्र ही सर्वेपरि है। टीआरपी हो, विज्ञापन हो अथवा कोई राजनीतिक दल, हमारे लिए इन सबसे बढ़कर देश है। मैं इस बात को फिर दोहराना चाहती हूं कि हम अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करेंगे और अपने दर्शकों का भरोसा बनाए रखेंगे।’

उन्होंने कहा,‘ये अवॉर्ड्स इस बात का प्रतीक हैं कि ‘आजतक’ और ‘इंडिया टुडे’ की टीम ने पत्रकारिता के मानकों को बरकरार रखा है। हम वादा करते हैं कि इस विश्वास और अखडंता को बनाए रखेंगे।’

कली पुरी ने कहा, ‘इंडिया टुडे के लिए यह काफी बड़ा सम्मान है। यदि मैं अपनी बात करूं तो यह अवॉर्ड शोरशराबे से दूर हटकर पत्रकारिता के मानकों को बनाए रखने के लिए है। हम दो मिनट वाली पत्रकारिता में यकीन नहीं रखते हैं, जो काफी आसान है। हालांकि हमें सब अपनी निजी राय रखने का हक है, लेकिन तथ्य हमेशा वास्तविक होने चाहिए। मेरे लिए और मेरी टीम के लिए तथ्य बहुत मायने रखते हैं और हम पत्रकारिता में उन्हें सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं। आपने ओपिनियन चाहे कितना ही अच्छे से पेश किए हों, लेकिन वे असली पत्रकारिता नहीं हो सकते हैं।’


टैग्स कली पुरी इनबा अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

7 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

22 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago