होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने इस प्रोग्राम में 'इंडिया न्यूज' ने बताया, क्यों जल्दबाजी में हैं योगी आदित्यनाथ

अपने इस प्रोग्राम में 'इंडिया न्यूज' ने बताया, क्यों जल्दबाजी में हैं योगी आदित्यनाथ

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं, ये फैसले उनके लिए कितनी चुनौतियां लेकर आएंगे, इसी पर बेस था 1 अप्रैल 2017 को ‘इंडिया न्यूज’ पर टेलिकास्ट हुआ प्रोग्राम ’अर्ध्यसत्य’। प्रोग्राम के एंकर र

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं, ये फैसले उनके लिए कितनी चुनौतियां लेकर आएंगे, इसी पर बेस था 1 अप्रैल 2017 को ‘इंडिया न्यूज’ पर टेलिकास्ट हुआ प्रोग्राम ’अर्ध्यसत्य’। प्रोग्राम के एंकर राणा यशवंत ने मुख्यमंत्री के पिछले पंद्रह दिनों को बहुत ही करीब से ऑब्जर्व करके इसकी स्क्रिप्ट लिखी।

सटीक टिप्पणियों और क्लीपिंग्स से यह बताया गया कि कैसे मुख्यमंत्री योगी हमारे प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश को बदलने की कोशिश में जुटे हैं। योगी और मोदी जी के भाषणों को तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर दोनों के विचारों के मेल को दर्शाया गया और बताया गया कि कैसे योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों में किए गए वादों को अमलीजामा पहना रहे हैं। उन्होंने अपनी कट्टर छवि को लेकर अवैध बूचड़खाने बंद करवाए और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वायड बनाया। साथ ही अधिकारियों को भी यह कहकर दो किलोमीटर पैदल गश्त लगाने के आदेश दिए कि 18 से 20 घंटे काम करें नहीं तो अपनी राह देख लें। इसके पीछे कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधराने की सोच है। एक क्लीपिंग में रात में पुलिस अधिकारियों की सड़कों पर गश्त से लोग भी हैरान दिखाई दिए। लेकिन यह योगी इफैक्ट ही है, जो उत्तर प्रदेश में एक बेहतर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

अपनी दमदार आवाज में राणा ने यह बताया कि सरकारी दफ्तरों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने से लेकर फाइलों का तुरंत निपटारा, साफ-सफाई पर जोर और कानून व्यवस्था को सुधारने के पीछे 22 करोड़ जनता के जीवन को सुधारने की कोशिश में योगी लगे हैं।

लेकिन प्रोग्राम में दिखाया गया कि इस बीच योगी जी के पास कई चुनौतियां भी हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसना टेड़ी खीर होगी। जिस प्रदेश में खुलेआम और ग्रुप्स में नकल होती हो, जहां टीचर तक नकल में संलिप्त हों, वहां यह काम आसान नहीं। गो तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध यह कुछ चुनौतियां योगी के सामने हैं। जहां योगी जी अपने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में जुटे हैं, अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं, वहीं भाजपा के कुछ विधायक उनकी इस मुहीम को पलीता लगाने में लगे हैं। इलाहबाद के विधायक नंद गोपाल गुप्ता ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ अपने गृह नगर में सत्ता की ताकत दिखाई। पुलिस ने एंटी-रोमियो कैंपेन के चलते कुछ बेकसूर लोगों को अपना शिकार बनाया, इन सब पर योगी जी को ध्यान देना होगा। उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के लिए योगी जी को सभी को साथ लेकर चलना होगा। उनके ताबड़तोड़ लिए हुए फैसलों से तो यह लगता है कि वह जल्दबाजी में हैं क्योंकि उनके पास समय कम है, उनको 2019 के आम चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में ऐसी जमीन तैयार करनी होगी जससे आम जनता उनकी और भारतीय जनता पार्टी की मुरीद हो जाए।

यहां देखें विडियो:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago