होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया न्यूज' की एंकर कविता सिंह को मिला ये सम्मान...
'इंडिया न्यूज' की एंकर कविता सिंह को मिला ये सम्मान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ की सीनियर एंकर कविता सिंह को दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज किरोड़ीमल कॉलेज में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ की सीनियर एंकर कविता सिंह को दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज किरोड़ीमल कॉलेज में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला।
कविता प्राइम टाइम बुलेटिन और डिबेट के अलावा ‘बेटियां’ कार्यक्रम को एंकर भी करती हैं। मीडिया में कविता का एक दशक से लंबा करियर है। वो इससे पहले ‘जी न्यूज’, ‘इंडिया टीवी’, ‘सीएनबीसी आवाज’, ‘सहारा समय’, ‘न्यूज नेशन’ जैसे चैनल्स में काम कर चुकी हैं।
मंच से महिला सशक्तिकरण के सपने को साकार करने की बात चली तो इस मुहिम में ‘इंडिया न्यूज’ के कार्यक्रम बेटियां को भी सराहा गया। इस दौरान ‘बेटियां’ कार्यक्रम को यहां के छात्र छात्राओं को दिखाया भी गया, ताकि उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।
‘इंडिया न्यूज’ का कार्यक्रम ‘बेटियां’ उन बेमिसाल बेटियों की कहानी बयां करता है, जिन्होंने दिक्कतों, चुनौतियों, तकलीफों का सामना किया और अपने सपने पूरे कर समाज और देश के लिए मिसाल बन गई।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स