होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज खत्म होगा इंतजार, जारी होगी IMPACT's 50 Most Influential Women List
आज खत्म होगा इंतजार, जारी होगी IMPACT's 50 Most Influential Women List
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया, मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग में कौन है सबसे अधिक प्रभावशाली महिला, और कौन है टॉप 50 की सूची में शामिल, इसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था, लेकिन इंतजार की घड़ियां अब खत्म हुईं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया, मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग में कौन है सबसे अधिक प्रभावशाली महिला, और कौन है टॉप 50 की सूची में शामिल, इसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था, लेकिन इंतजार की घड़ियां अब खत्म हुईं। इम्पैक्ट मैगजीन के छठे एडिशन में 23 मार्च, 2017 यानी आज मुंबई के परेल स्थित आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान इसका खुलासा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि छठे साल ‘मेडिसन वर्ल्ड’ के चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा ने जूरी मेंबर की अध्यक्षता की, जबकि इस साल जूरी में विभिन्न इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों को शामिल किया गया है, जिनमें ‘रेमेंड लिमिटेड’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर संजय बहल, ‘पब्लिसिस साउथ एशिया’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नकुल चोपड़ा, इंडिपिडेंट बोर्ड डायरेक्टर व एग्जिक्यूटिव कोच शालिनी कामत, ‘टीवी18’ के प्रजिडेंट-रेवन्यू व ‘फोर्ब्स इंडिया’ के सीईओ जॉय चक्रवर्ती, ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीओओ अविनाश पांडे और ‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ के सीईओ अनिल उनियाल शामिल हैं।
इम्पैक्ट का यह स्पेशल एडिशन मीडिया, मार्केटिंग और ऐडवरटाइजिंग में सबसे अधिक प्रभावशाली टॉप 50 महिलाओं की उपलब्धियों को स्वीकार करने का यह एक कदम है, जो ‘शाक्तिशाली’ और ‘प्रभावशाली’ शब्दों को एक नया अर्थ देती हैं। ये वे महिलाएं हैं जिनके सहयोग से इंडस्ट्री पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और ऐसा माना जाता है कि आज इनकी वजह से पूरी तरह से इंडस्ट्री के मायने बदल गए हैं। इन महिलाओं के गुणों का अनुकरण करना अब अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पिछले छह सालों में इम्पैक्ट टॉप 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में आना मीडिया डोमेन की हर महिला के लिए आकांक्षा बन गया है।
पिछले साल इंपैक्ट की टॉप 50 महिलाओं की लिस्ट में बालाजी टेलिफिल्म्स (Balaji Telefilms) की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर एकता कपूर पहले नंबर पर रहीं थीं। उनके बाद इस लिस्ट में गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्य डबास और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Ltd) में होमकेयर की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व वाइस प्रजिडेंट प्रिया नायर का नाम शामिल था।
इस कार्यक्रम का प्रजेंटिंग पार्टनर कलर्स (Colors) है, जबकि एबीपी (ABP) को-गोल्ड पार्टनर है। गेट्टि इमेजेस (Getty Images), माय एफएम (My FM) और सब ग्रुप (SAB Group) को-पार्टनर है। वहीं वीएलसीसी (VLCC) वेलनेस पार्टनर हैं। कलरबार (Colorbar) गिफ्टिंग पार्टनर हैं। पीटीसी (PTC) रीजनल टेलिविजन पार्टनर है और एनडीटीवी गुड टाइम्स (NDTV Good Times) लाइफस्टाइल पार्टनर हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स