होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'ताल ठोक के' में इमाम ने की हदें पार, IBN7 से अमीष ने किया बाहर...

'ताल ठोक के' में इमाम ने की हदें पार, IBN7 से अमीष ने किया बाहर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमान बरकती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के जरिये लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाते हुए फतवा जारी किया, जिसके बाद से तमाम न्यूज चैनलों पर इसे लेकर बहस छिड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमान बरकती ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के जरिये लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाते हुए फतवा जारी किया, जिसके बाद से तमाम न्यूज चैनलों पर इसे लेकर बहस छिड़ गई और देखते ही देखते रविवार और सोमवार को ये खबर डिबेट शो का हिस्सा बन गई।

लेकिन इन सबके बीच इमाम बरकती दो अलग-अलग चैनलों पर ऐसे कड़वे बोल बोले की उन्हें एक चैनल ने तो शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया और दूसरे चैनल पर बोले उनके तीखे बोल मंगलवार को कई न्यूज वेबसाइट की सुर्खियां बन गईं।

दरअसल हुआ यूं कि, रहमान बरकती ने पहले तो जी न्यूज के शो ‘ताल ठोक के’ में सोमवार को पाकिस्तानी मूल के कैनेडियाई नागरिक तारेक फतेह को  गला काटने की धमकी दे डाली। इसके अलावा इस पूरे बहस के दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक बातें कहीं। तारेक फतेह ने इस प्रोग्राम के विडियो को अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया।

इस लाइव बहस में पाकिस्तानी मूल के कैनेडियाई नागरिक तारेक फतेह, कोलकाता के टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम नूरूर रहमान बरकाती सहित कई पैनलिस्ट थे। इसी दौरान कुछ बातों को लेकर तारेक फतेह और इमाम बरकाती में बहस हो गई। तभी इमाम बरकाती ने तारेक फतेह को कहा कि तुम्हारी भी गर्दन काटी जाएगी।

वहीं दूसरी चैनल न्यूज18 इंडिया के शो ‘आर-पार’ में इमाम बरकाती ने प्रधानमंत्री मोदी पर कई आरोप लगाए और अपशब्द बोलते हुए मीडिया पर निशाना साधा। इमाम बरकाती ने मीडिया को बिकाऊ कहते हुए उसे मोदी का चमचा तक कह डाला। हालांकि शो को होस्ट कर रहे अमीष देवगन उन्हें बार-बार समझाते रहे कि वे भाषा की मर्यादा में रहकर बात करें और डिबेट शो आगे चलने दें, लेकिन इमाम ने ऐसा नहीं किया, वे अपशब्द बोलते रहे, जिसके बाद अमीष देवगन को उन्हें अपने शो से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।

आपको बता दें कि मौलाना बरकाती इससे पहले बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन की गर्दन काटकर लाने पर इनाम देने की बात कर चुके हैं।

बता दें कि, इमाम बरकाती ने शनिवार को नोटबंदी पर पीएम मोदी के खिलाफ फतवा जारी किया था। उन्होंने कहा कि जो कोई भी मोदी की दाढ़ी और सिर मुंडेगा उसे 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। जब उन्होंने ये फतवा जारी किया तो तृणमूल कांग्रेस के सांसद इदरीस अली उनके बगल में बैठे थे। इतना ही नहीं जिस मंच से मौलाना ने ये तकरीर की वहां पीछे लगे एक पोस्टर ममता बनर्जी की तस्वीर लगी थी और उस पर लिखा था, ‘मोदी हटाओ, ममता लाओ, देश बचाओ।’

नीचे आप दोनों चैनलों के शो का विडियो देख सकते हैं-

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

10 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

16 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

9 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

8 hours ago