होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान IIMC इस पर खर्च करेगा 200 करोड़...
प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान IIMC इस पर खर्च करेगा 200 करोड़...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय की तरफ से देश का प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर मास कम्युनिकेशन’ (आईआईएमसी) फिक्की के साथ मिलकर एशिया का सबसे बड़ा एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स का संस्थान खोलेगा। यह संस्थान मुंबई के फिल्म सिटी में ख
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की तरफ से देश का प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर मास कम्युनिकेशन’ (आईआईएमसी) फिक्की के साथ मिलकर एशिया का सबसे बड़ा एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स का संस्थान खोलेगा। यह संस्थान मुंबई के फिल्म सिटी में खोला जाएगा। इस बात की जानकारी आईआईएमसी के डायरेक्टर जनरल के.जी. सुरेश ने एक कार्यक्रम के दौरान दी।
आईआईएमसी एलुम्नाई असोसिएशन के महाराष्ट्र चैप्टर के सालाना मीट IFFCO कनेक्शन्स में के.जी. सुरेश ने कहा कि यह संस्थान अगले दो साल में चालू हो जाएगा, जहां से हर साल करीब 1600 ट्रेंड प्रफेशन्ल्स निकलेंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान का नाम ‘नैशनल सेंटर फॉर ऐनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग ऐंड कॉमिक्स’ होगा और इसके लिए 200 करोड़ का बजट रखा गया है।
मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में उन्होंने बताया कि आईआईएमसी के अलग-अलग कैंपस अब क्षेत्रीय केंद्र के तौर पर काम करेंगे। जम्मू उत्तर भारत का, कोट्टायम दक्षिण भारत का, ढेंकानाल पूर्वी भारत का, अमरावती पश्चिम भारत और आईजॉल पूर्वोत्तर भारत का रीजनल सेंटर होगा।
आईआईएमसी एलुम्नाई मीट कनेक्शन्स की शुरुआत दिल्ली से 19 फरवरी को हुई थी और कलकत्ता में 23 अप्रैल को समापन से पहले देश के अलग-अगल राज्यों में इस तरह के 12 मीट होंगे। एलुम्नाई मीट का इस साल का थीम कैंपस वाले टीचर्स था जिसके तहत अध्यापन कार्य से जुड़े संस्थान के पुराने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स