होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘IIMCAA Awards 2017’ जीतने का शानदार मौका, 15 जनवरी तक भेज सकते हैं एंट्री
‘IIMCAA Awards 2017’ जीतने का शानदार मौका, 15 जनवरी तक भेज सकते हैं एंट्री
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के एलुमनी एसोसिएशन (IIMCAA) द्वारा पूर्व छात्रों को अपने साथ जोड़े रखने की कवायद एक बार फिर शुरू कर दी गई है। इसके
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के एलुमनी एसोसिएशन (IIMCAA) द्वारा पूर्व छात्रों को अपने साथ जोड़े रखने की कवायद एक बार फिर शुरू कर दी गई है। इसके तहत एसोसिएशन की ओर से ‘IIMCAA Awards 2017’ के लिए एंट्रीज (Entries) मांगी गई हैं। एंट्री जमा कराने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2017 रखी गई है। पहले भी IIMC की ओर से काफी एक्टिविटीज की गई हैं जिसमें यहां के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया है। इस पूरी कवायद का उद्देश्य पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को जानने व बताना होता है।
कार्यक्रम के संयोजक (Convenor) सिमरत गुलाटी ने बताया कि इस साल से मास कम्युनिकेशंस में IIMC के डिप्लोमा धारकों की उपलब्धियों को सामने लाने के लिए दस कैटेगरी में IIMCAA Awards शुरू किया गया है। प्रत्येक कैटेगरी में ये अवॉर्ड उन पूर्व छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2016 के बीच कोई बेहतर प्रोफेशनल कार्य किया हो। प्रत्येक अवॉर्ड के तहत कैश प्राइज के साथ-साथ एक ट्रॉफी और एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। अवॉर्ड्स के तहत एक कैटेगरी में 51000 रुपये का नकद पुरस्कार और बाकी नौ कैटेगरी में 21000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
ये सभी अवॉर्ड्स दिल्ली स्थित आईआईएमसी मुख्यालय में 19 फरवरी 2017 को आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे। इन अवॉर्ड्स के लिए विजेताओं का चयन मास कम्युनिकेशन से जुड़े 11 दिग्गजों की जूरी द्वारा किया जाएगा। फाइनल सेलेक्शन 22 जनवरी को किया जाएगा, जब सभी जूरी मेंबर्स एक जगह एकत्रित होंगे और प्रत्येक कैटेगरी में विजेता के नाम की घोषणा करेंगे।
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन ने इन अवॉर्ड्स के नियम व शर्तें तय कर दी हैं। इच्छुक लोग निर्धारित प्रारूप में एंट्री करा सकते हैं। अधूरी एंट्री अथवा मापदंडों पर खरा न उतरने वाले व्यक्ति की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएंगी।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
http://iimcaa.blogspot.in/2016/12/iimc-alumni-association-invties-entries.htmlसमाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स