होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IBF: सरकारी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे रजत शर्मा

IBF: सरकारी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे रजत शर्मा

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से एक अहम फैसला लिया है। दरअसल, इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा, टर्नर इंटरनेशनल इंडिया के सिद्धार्थ जैन, वॉयकॉम18 ग्रुप के सीईओ सुधांशु वत्स और एशियानेट कम्युनिकेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर के.माधवन को वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर नियुक्त किया गया है, जोकि सेकट्रल ग्रोथ के लिए शेयर धारकों और सरकार के बीच संबंध स्थापित करने का काम करेंगे।

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा इस संस्था के वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर सरकारी कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि टर्नर इंटरनेशनल इंडिया में साउथ एशिया के एसवीपी और एमडी सिद्धार्थ जैन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन में डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेजिडेंट होंगे। वॉयकॉम18 ग्रुप के सीईओ सुधांशु वत्स ऑडियंस मेजरमेंट के वाइस प्रेजिडेंट होंगे। इसके अलावा एशियानेट कम्युनिकेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर के.माधवन क्षेत्रीय मामलों के पोर्टफोलियो का नेतृत्व करेंगे।

इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी संस्था के कोषाध्यक्ष (Treasurer) के तौर पर अगले वार्षिक आम बैठक तक अपना काम जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि 31 अगस्त 2018 को आईबीएफ की 19वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई थी। वहीं सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रसार भारती सीईओ शशि शेखर वेम्पति को आईबीएफ के निदेशक मंडल में निर्वाचित किया है। बोर्ड में शामिल होने से उनका आईटी क्षेत्र का पूर्व अनुभव संस्था की तकनीकी नींव को मजबूती प्रदान करेगा।  

 

 


टैग्स आईबीएफ रजत शर्मा अरुण पुरी अविनाश पांडे इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के माधवन शशि वेम्पति सुधांशु वत्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

7 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

22 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago