होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अहम पद पर HT मीडिया में फिर लौटे प्रभाकर सिंह...
इस अहम पद पर HT मीडिया में फिर लौटे प्रभाकर सिंह...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘एचटी मीडिया’ ने प्रभाकर सिंह को कंपनी के डिजिटल रेवेन्यू की कमान सौंपी है। कंपनी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को यह जानकारी दी। अपनी नई भूमिका में व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘एचटी मीडिया’ ने प्रभाकर सिंह को कंपनी के डिजिटल रेवेन्यू की कमान सौंपी है। कंपनी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को यह जानकारी दी। अपनी नई भूमिका में वह एचटी मीडिया के बिजनेस हेड (डिजिटल कंटेंट और सिंडीकेशन) संजय त्रेहन को रिपोर्ट करेंगे। त्रेहन एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स के सीईओ शांतनु भांजा को रिपोर्ट करते हैं।
इस मीडिया ग्रुप में प्रभाकर सिंह की यह दूसरी पारी है। इससे पहले वह अप्रैल 2008 से फरवरी 2012 तक इस ग्रुप से जुड़े रहे थे। इन चार वर्षों के दौरान उनके पास एचटी के मोबाइल और ऑनलाइन बिजनेस के सेल्स डिवीजन की कमान थी।
दोबारा एचटी ग्रुप जॉइन करने से पूर्व वह जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) और अमेरिका की ‘Penske Media Corporation’ (PMC) के जॉइंट वेंचर ‘India.com’ में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर काम कर रहे थे।
प्रभाकर सिंह को दो दशक से ज्यादा का अनुभव है और वह ‘टाइम्स इंटरनेट’ एवं ‘ द इंडियन एक्सप्रेस’ जैसे मीडिया ब्रैंड्स के साथ भी काम कर चुके हैं। राजधानी में अपने इंटीग्रेटिड न्यूजरूम को तैयार करने में एचटी ने काफी निवेश किया है और अब वह अपने डिजिटल ऑपरेशंस को मजबूत करने के लिए अपनी प्रिंट की मजबूती का लाभ उठा रही है। कंपनी का पूरा ध्यान अब इसके डिजिटल फ्यूचर पर है और इसके लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स