होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटल मीडिया को बढ़ावा देने में ये 3 मीडिया समूह रहे आगे...

डिजिटल मीडिया को बढ़ावा देने में ये 3 मीडिया समूह रहे आगे...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘Reuters Institute for the Study of Journalism’ की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स (HT), दैनिक जागरण (Dainik Jagran) और मलयालम मनोरमा  (Malayala Manorama) ने किसी भी अन्‍य भ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘Reuters Institute for the Study of Journalism’ की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स (HT), दैनिक जागरण (Dainik Jagran) और मलयालम मनोरमा  (Malayala Manorama) ने किसी भी अन्‍य भारतीय अखबार के मुकाबले डिजिटल पर ज्‍यादा निवेश किया है।

अखबारों से जुड़े तीस लोगों के इंटरव्‍यू को आधार बनाते हुए जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारे विश्‍लेषण (analysis) से पता चलता है कि ये तीनों अखबार अपनी डिजिटल एक्टिविटीज को आगे बढ़ा रहे हैं और देश में इसे प्रिंट के मुकाबले ज्‍यादा आगे बढ़ाने के लिए नए-नए अवसर तलाश रहे हैं।’

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन तीनों अखबारों द्वारा अपने प्रतिद्विंद्वियों की तुलना में डिजिटल में ज्‍यादा से ज्‍यादा पैसा लगाया जा रहा है।

इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले चार लोगों में से एक विबोध पार्थसारथी का कहना है, ‘इस रिपोर्ट का तेयार करने का मकसद वित्‍तीय पहलू (financial aspect) को तलाशना नहीं था। हमने वर्क प्रैक्टिस (work practises) पर ज्‍यादा फोकस किया था।’ उन्‍होंने यह भी बताया कि इस तरह की स्‍टडीज डिजिटल ऑपरेशंस के बिजनेस पार्ट को ध्‍यान में रखते हुए प्‍लान की गई थी।

पार्थसारथी ने कहा कि डिजिटल पर ज्‍यादा फोकस करने वाली कंपनियों का इन्‍वेस्‍टमेंट ज्‍यादा था जबकि इसमें तुरंत फायदे (immediate profits) की जगह काफी लंबे समय बाद (Long-term gain) कुछ मिलना था। इसके अलावा डिजिटल को लेकर की गई पहल के बाद मीडिया कंपनियों के रेवेन्‍यू को तलाशना भी काफी मुश्किल काम था क्‍योंकि उन्‍हें अलग से संस्‍था (entities) नहीं बनाया गया था।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन आर्गनाइजेशन ने न सिर्फ अपने स्‍टाफ को प्रशिक्षण (training) देने में यह रकम निवेश की है बल्कि वे टेक्‍नोलॉजी पर भी पैसा लगा रही हैं। जागरण ने अपने यहां खुद ‘CMS’ तैयार किया है जबकि एचटी और मनोरमा किसी अन्‍य सॉफ्टवेयर (third-party software) पर चलते हैं। डिजिटल में काम करने वाले पत्रकारों के लिए डिजिटल स्‍टोरीटेलिंग टूल्‍स (digital storytelling tools) भी दिया गया है। इनमें से प्रत्‍येक कंपनी ‘audience engagement data’ को भी मॉनिटर करती रहती है।

40 पेज की इस रिपोर्ट में बताया गया ह कि हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स ने जहां ‘convergence’ तैयार किया है वहीं जागरण और मनोरमा ने क्रमश: Jagran.com और  Manorama Online के रूप में अपना ऑफिस तैयार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘दैनिक जागरण और मलयालम मनोरमा ने अपनी मैनेजमेंट टीम तैयार की है वहीं हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स ने एडिटोरियल की भागीदारी को मजबूत किया है।’

हालांकि रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारतीय अखबारों को ‘Scroll’, ‘Quint’, ‘Dailyhunt’ जैसी कई कंपनियों से चुनौती मिल रही है जो देश के ऑनलाइन मार्केट में तेजी से पैसा लगा रही हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

14 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

14 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

16 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

22 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

14 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

23 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

14 hours ago