होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चोरों के हौसले बुलंद, नहीं छोड़ा केंद्रीय मंत्री के मीडिया एडवाइजर का घर
चोरों के हौसले बुलंद, नहीं छोड़ा केंद्रीय मंत्री के मीडिया एडवाइजर का घर
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मीडिया एडवाइजर के घर चोरी का मामला सामने आया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मीडिया एडवाइजर के घर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोहिणी साउथ इलाके के रहने वाले मीडिया एडवाइजर नरेंद्र नाथ कौल के घर में घुसकर चोरों ने कैश व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित के घर चोरों ने दूसरी बार वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार नरेंद्र नाथ कौल रोहिणी में रहते हैं और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मीडिया एडवाइजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को वह नोएडा में अपनी बेटी के घर गए थे। वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा हुआ था। तलाशी लेने पर पता चला कि चोर लॉकर में रखे 50 हजार की नकदी, दो एलईडी टीवी और लैपटॉप गायब हैं।
इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने क्राइम टीम की मदद से फिंगर प्रिंट्स जुटाए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। पहले भी उनके घर में चोरी हुई और चोरों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल सभी एंगल से जांच में जुटी है।
टैग्स चोरी रविशंकर प्रसाद मीडिया एडवाइजर