होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'हिन्दुस्तान' का संचालन करने वाली HT Media Limited ने कुछ इस तरह की खर्चों में कटौती
'हिन्दुस्तान' का संचालन करने वाली HT Media Limited ने कुछ इस तरह की खर्चों में कटौती
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ (HT Media Limited) ने पिछली साल के आखिर में अपने यहां कॉस्ट कटिंग (cost-cutting) की कवायद शुरू की थी। इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ऑपरेशंस और एचआर) शरद सक्सेना ने जनवरी में कर्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ (HT Media Limited) ने पिछली साल के आखिर में अपने यहां कॉस्ट कटिंग (cost-cutting) की कवायद शुरू की थी। इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ऑपरेशंस और एचआर) शरद सक्सेना ने जनवरी में कर्मचारियों को तीन शहरों में इसका परिचालन बंद करने (ceasing operations) के अलावा चार एडिशंस बंद करने की सूचना दी थी। दस जनवरी को इस निर्णय पर पालन शुरू कर दिया गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली और मुंबई में हिन्दुस्तान टाइम्स के बिजनेस ब्यूरो के परिचालन को रोक दिया गया था। इसके अलावा इलाहाबाद, भोपाल, इंदौर, कानपुर, कोलकाता, रांची और वाराणसी एडिशंस को बंद कर दिया गया था।
एचटी मीडिया के नेतृत्व वाली कंपनी ‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड’ (HMVL) हिन्दी दैनिक अखबार हिन्दुस्तान (Hindustan) का प्रकाशन करने के साथ ही ‘नंदन’ (Nandan) और ‘कादंबिनी’ (Kadambini) पत्रिका का संचालन करती है।
HMVL ने 18 जनवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। इन नतीजों के अनुसार कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही (Q1 FY 16-17) के मुकाबले तीसरी तिमाही के दौरान कर्मचारियों पर खर्च में लगभग 80 प्रतिशत तक की कटौती की है।
वित्तीय वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही (FY 15-16) में जहां कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर 31 करोड़ रुपये खर्च किए थे, वह अक्टूबर से दिसंबर 2016 के बीच घटकर 6.4 करोड़ रुपये रह गए। ऐसे में स्पष्ट है कि इस साल कर्मचारियों के खर्चे में 22.5 प्रतिशत की कटौती की गई है। अप्रैल से दिसंबर 2015 के बीच कर्मचारियों पर हुए खर्च की राशि जहां 89.2 करोड़ रुपये थी, वह चालू वित्तीय वर्ष की उसी अवधि में घटकर 69.1 करोड़ रुपये रह गई।
यह ऐसे समय में हुआ जब जब तीसरी तिमाही के कुल खर्चे में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 180 करोड़ रुपये से बढ़कर 189.4 करोड़ रुपये हो गया है।
तीसरी तिमाही में कंपनी के ऐडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू में भी 7 प्रतिशत की कमी आई है और यह 181.6 करोड़ रुपये से घटकर 168.8 रह गया है। इसी तरह इसके सर्कुलेशन रेवेन्यू में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उल्लेखनीय है कि एचटी की चेयरपर्सन शोभना भरतिया के बेटे को चार फरवरी 2017 को पांच साल के लिए HMVL का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। इससे पहले 31 जनवरी 2016 को उन्होंने एचटी मीडिया के जाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर का पद छोड़ दिया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स