होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने पाठकों के लिए 'The Hindu' ने किया नया प्रयोग

अपने पाठकों के लिए 'The Hindu' ने किया नया प्रयोग

'द हिन्‍दू' ने हाल ही में अपने सबस्क्रिप्‍शन आधारित...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

'द हिन्‍दू' ने हाल ही में अपने सबस्क्रिप्‍शन आधारित एप को लॉन्‍च किया है। दरअसल, कंपनी ने अपने इंटरनेट के बिलों का भुगतान करने के लिए अतिरिक्‍त धन जुटाने के तहत यह निर्णय लिया है।

'ब्रीफकेस' ' Briefcase'  नाम से शुरू किए गए इस एप पर लोगों को राष्‍ट्रीय व अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की महत्‍वपूर्ण खबरें संक्षिप्‍त रूप में मिलेंगी। यह एप बिल्‍कुल अमेरिका की न्‍यूज वेबसाइट 'Axios' की तर्ज पर तैयार किया गया है जिसमें आपको सिर्फ न्‍यूज को प्‍वाइंट्स में बताया जाता है।

'ब्रीफकेस' की एडिटर वीना वेणुगोपाल ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में इसी तरह के कुछ और सबस्क्रिप्‍शन आधारित प्रॉडक्‍ट्स और शुरू किए जाएंगे।

शुरुआत में 'ब्रीफकेस' की सेवाएं लेने के लिए तीन महीने के 99 रुपये चुकाने होंगे। इसमें लंबे समय का सबस्क्रिप्‍शन लेने पर डिस्‍काउंट भी रखा गया है। जैसे 'द हिन्‍दू' के एक महीने के ई-पेपर का सबस्क्रिप्‍शन 200 रुपये से ज्‍यादा है। हालांकि लंबे समय का प्‍लान लेने पर इसमें छूट भी दी जाती है।

बताया जाता है कि सुबह-सुबह ताजा-तरीन खबरें पढने वालों के लिए यह एप काफी सही रहेगा। इसे रोजाना अपडेट किया जाता है। उन लोगों के लिए यह एप खासकर फायदेमंद रहेगा जो जानना चाहते हैं कि आखिर दुनिया में क्‍या चल रहा है लेकिन वे अखबार पढ़ने में अपना ज्‍यासदा समय बेकार नहीं करना चाहते और न ही दिन भर ब्रेकिंग न्‍यूज देखना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एप पर प्रत्‍येक स्‍टोरी 250 से 300 शब्‍दों की होगी। इसके लिए इसमें पसंद की खबर पढ़ने के लिए विभिन्‍न सेक्‍शन जैसे- बाजार, मौसम और तेल की कीमतें आदि होंगे।

यही नहीं, जिस तरह एप को ब्रीफकेस नाम दिया गया है, इसी तरह इसके लिए गठित टीम को भी छोटा ही रखा गया है। इसके लिए एडिटोरियल में चार लोगों की टीम है। अन्‍य स्‍थानीय भाषाओं में इस एप को लाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

25 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

25 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago