होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे समूह को जरूरत है पत्रकारों की, जल्द करें आवेदन
इंडिया टुडे समूह को जरूरत है पत्रकारों की, जल्द करें आवेदन
हिन्दी वेबसाइट 'लल्लनटॉप' को (Lallantop) को निम्न पदों पर पत्रकारों की...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
इंडिया टुडे समूह की वेबसाइट 'लल्लनटॉप' (Lallantop) को निम्न पदों पर पत्रकारों की आवश्यकता है। पदों की संख्या छह है और ये सभी पद फिल्म सिटी, नोएडा के लिए हैं।
1- सोशल मीडिया एडिटर (असिस्टेंट एडिटर लेवल)
2- न्यूज प्रॅड्यूसर (असिस्टेंट एडिटर लेवल)
3- सिनेमा राइटर (चीफ सब एडिटर लेवल)
4- दो ट्रेनी, न्यूज (पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स, टेक, इकॉनमिक्स या फिर बिहार में खास दिलचस्पी हो तो अच्छा)
5-एंकर (सिनेमा में खास दिलचस्पी के साथ)
इच्छुक अभ्यर्थी jobs.lallantop@gmail.com पर अपना सीवी और अपने काम के नमूने भेज सकते हैं। जिनका सीवी काम के नमूने देखने के बाद शॉर्टलिस्ट होगा, उन्हें टेस्ट के लिए नोएडा दफ्तर बुलाया जाएगा।
कुछ जरूरी बातें
1- अप्लाई करने वालों को हिंदी टाइपिंग जरूर आती हो। यूनिकोड हो तो बहुत अच्छा। गूगल हिंदी इनपुट हो तो ओके, मगर वर्तनी की गलतियां न करें। फिर चाहे जिसमें टाइप करें।
2- इन पदों के लिए आवेदक के पास जर्नलिज्म की डिग्री होना जरूरी नहीं है।
3- सीवी सही भेजें, कट कॉपी पेस्ट वाला नहीं। वही लिखें, जो आता हो, जो किया हो, जिस पर बात कर सकें।
4- किसी के इनबॉक्स में चरस न बोएं। फोन न करें, न करवाएं।
5- अगर आपको लल्लनटॉप पसंद है, तो इस संदेश को शेयर कर दें।
टैग्स